अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत का दावा दोहराया. उन्होंने कहा कि जो बाइडन के खिलाफ हुए उस चुनाव में 24,000 से अधिक गैर-नागरिकों ने कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से मतदान किया था.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी जनगणना ब्यूरो (U.S. Census Bureau) ने 2020 के मतदाता रिकॉर्ड का नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड से मिलान करना शुरू किया है. उन्होंने इस मुद्दे के बीच ‘SAVE America Act’ को पारित किए जाने की भी मांग की.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने अपने एक पोस्ट में कहा, ‘सेंसस ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड्स की जांच उनके नागरिकता रिकॉर्ड्स से करना शुरू कर दिया है. शुरुआती 128 मिलियन वोटरों के मामले में, सेंसस ब्यूरो ने साबित किया है कि 24,000 से ज्यादा ऐसे लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया जो नागरिक नहीं थे. सेंसस ब्यूरो अब अगले 32 मिलियन वोटरों का विश्लेषण करने जा रहा है और यह संख्या और बढ़ेगी.’
2020 के मतदाता रिकॉर्ड की जांच शुरू- ट्रंप
ट्रंप के मुताबिक, जनगणना ब्यूरो ने 2020 के चुनाव से जुड़े मतदाता रिकॉर्ड की नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड (Citizenship-related records) से जांच शुरू की है. उन्होंने दावा किया कि शुरुआती 12.8 करोड़ मतदाता रिकॉर्ड की जांच में 24,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिन्हें ट्रंप ने गैर-नागरिक बताते हुए अवैध रूप से मतदान करने वाला बताया. ट्रंप ने अपने पोस्ट में इसी आंकड़े का हवाला देते हुए 2020 के चुनाव में अपनी जीत का दावा फिर दोहराया और कहा कि ‘SAVE America Act’ को हर हाल में पारित किया जाना चाहिए.
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे दावा किया कि जनगणना ब्यूरो अब करीब 3.2 करोड़ अन्य मतदाता रिकॉर्ड की जांच करेगा. इस पड़ताल के पूरा होने के बाद गैर-नागरिक मतदाताओं की संख्या और बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें- भारतीय चुनावी सिस्टम के कायल हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘भारत में होते हैं अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित इलेक्शन’
भारत की चुनाव व्यवस्था का ट्रंप ने किया जिक्र
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उन्होंने भारत की चुनाव प्रक्रिया की भी प्रशंसा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से ‘SAVE America Act’ की वकालत कर रहे हैं. इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिकी चुनावों में मतदाता पंजीकरण (Voter Registration) के लिए नागरिकता और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की अनिवार्यता पर जोर दिया गया है.
ट्रंप ने एक दूसरे ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया. उन्होंने भारत में मतदान के दौरान फोटो आईडी के इस्तेमाल को चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा बताया. ट्रंप के मुताबिक, इसी महीने की शुरुआत में ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत के दौरान सवाल उठाया था कि बिना वैध फोटो पहचान पत्र के अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं?
भारत के पिछले लोकसभा चुनाव का के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि वहां करीब 64.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया था. उन्होंने कहा कि इनमें 1 प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने डाक के जरिए वोट डाला, जबकि मतदान करने वाले लोगों के लिए वैध फोटो पहचान दस्तावेज जरूरी था.
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
5 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
12 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
13 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
13 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
15 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
21 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines