अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई है। दोनों के बीच करीब 90 मिनट तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध और तनावपूर्ण हालातों के साथ-साथ परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट पर छिड़े विवाद पर चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए। यूक्रेन युद्ध और वाशिंगटन में होटल हिल्टन में ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग पर भी चर्चा हुई।
रूस-यूक्रेन के बीच इस दिन थम जाएगा युद्ध! ट्रंप से लंबी बातचीत के बाद पुतिन ने तय की तारीख
ईरान से सीजफायर बढ़ाने की सलाह दी
बता दें कि क्रेमलिन ने ट्रंप और पुतिन की बातचीत को दोस्ताना और कारगर बताया। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वॉशिंगटन में ट्रंप को निशाना बनाकर किए गए हमले की निंदा की है। ट्रंप को ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाने की सलाह भी दी है। ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर भी दोनों के बीच विचार और सुझाव भी एक्सचेंज हुए। ईरान के विदेश मंत्री अराघची से हुई मुलाकात के मिनट्स भी ट्रंप को बताए।
यूक्रेन से संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा
क्रेमलिन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए संभावित समझौता होने की भी उम्मीद जताई। वहीं पुतिन ने यूक्रेन पर आतंकवादियों के तरीके अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मई में ‘विजय दिवस’ के दौरान भी संघर्ष-विराम का प्रस्ताव रखा। ट्रंप ने पुतिन के इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप-पुतिन ने भविष्य में आर्थिक और ऊर्जा सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की और रणनीतिक संवाद के रास्ते खुले रखने का संकल्प दोहराया।
ट्रंप ने पुतिन को हमले की कहानी बताई
राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर में उन पर हमला करने का प्रयास किया गया। डिनर में वे अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मौजूद थे। रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, उपराष्ट्रपति और उनके फैमिली मेंबर भी थे। कैलिफोर्निया के एक शख्स ने शॉटगन से गोलियां चलाईं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल लिया, लेकिन अन्य मेहमानों की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गोली मारकर दबोच लिया।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines