Donald Trump Action Against Refugees: वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ा रूख अपना लिया है. वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि वे तीसरी दुनिया के देशों के अमेरिका में घुसने नहीं देंगे. बाहर के लोगों को अमेरिका का माहौल खराब नहीं करने देंगे. अमेरिका को आतंकियों और अपराधियों का देश नहीं बनने देंगे.
अवैध प्रवासियों को निकालने का संकल्प लिया
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट में लिखा कि तीसरी दुनिया के देशों से अमेरिका में होने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोक दूंगा. अमेरिका के सिस्टम पूरी तरह से रीसेट करुंगा. जो बाइडेन के राज में लाखों अवैध प्रवासी अमेरिकी आए थे, जिनमें से बेकार लोगों को अमेरिका से बाहर करूंगा. अफगानिस्तान से आए युवक की गोलीबारी में घायल सुरक्षाकर्मी की मौत के बाद ट्रंप ने सख्त रवैया अपनाया है.
इन 19 देशों के ग्रीन कार्ड की जांच का आदेश
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीन कार्ड धारकों की समीक्षा करने का आदेश दिया है. यह आदेश उन 19 देशों के लोगों के लिए है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक देश माने जाते हैं और जिन पर जून में अमेरिका में एंट्री करने पर आशिंक या पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था. इन 19 देशों में अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, एरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, यमन, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं.
इसलिए कराई जा रही है ग्रीन कार्ड की जांच
समीक्षा के अंतर्गत इन 19 देशों के लोगों के ग्रीन कार्ड की फिर से जांच की जाएगी. यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती के लिए उठाया गया है और आव्रजन प्रक्रिया में देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. यह आदेश डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यूरिटी और US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के निर्देशों के तहत जारी किया गया है. इस कदम मकसद अवैध और अशांति फैलाने वाले लोगों की संख्या में कटौती करना है, जो गैर-कानूनी तरीके अमेरिका में घुसे थे.
व्हाइट हाउस के बाहर हुआ आतंकी हमला
बता दें कि अमेरिका के सबसे बड़े शहर वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति ट्रंप के सरकारी आवास व्हाइट हाउस के बाहर आतंकी हमला हुआ है. अफगानिस्तान के एक युवक ने इस्लामिक नारे लगाते हुए फायरिंग की. गोलीबारी में अमेरिका के 2 नेशनल सिक्योरिटी गार्ड घायल हुए थे, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. इस आतंकी हमले के बाद ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त रूख अपनाया और 19 देशों के लोगों के ग्रीन कार्ड की जांच के आदेश दिए.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines