अमेरिका में TikTok बेहद लोकप्रिय है। इसको लेकर हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल, ट्रंप ने TikTok को गैर-चीनी खरीदार खोजने या अमेरिका में प्रतिबंध का सामना करने की समय सीमा बढ़ा दी है। नए टैरिफ प्लान के ऐलान के बाद चीनी कंपनी TikTok के साथ होने वाली डील होते-होते रह गई, जिसके बाद ट्रंप ने साफ कर दिया है कि मेरा एडमिनिस्ट्रेशन टिकटॉक को बचाने के लिए एक सौदे पर बहुत मेहनत कर रहा है और हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसे चालू रखने के लिए 75 दिनों के समय वाले आदेश पर साइन कर रहा हूं।
75 दिन और चलेगा TikTok
अमेरिका में TikTok बेहद लोकप्रिय है, जिसके करीब 170 मिलियन से ज्यादा अमेरिकी यूजर्स हैं। पिछले साल पारित एक अमेरिकी कानून के चलते इस पर खतरा मंडरा रहा है। यह कानून TikTok को अपने चीनी मालिक ByteDance से अलग होने या अमेरिका में बंद होने का आदेश देता है। इसको लेकर ट्रंप का नया फैसला सामने आया है। जिसको लेकर ट्रंप ने कहा कि मेरा प्रशासन TikTok को बचाने के लिए एक सौदे पर बहुत काम कर रहा है और इसमें हमने जबरदस्त प्रगति भी की है।
ये भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी के बाद 2 और देशों में भूकंप के झटके, नेपाल और लद्दाख में हिली धरती
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी लेनदेन के सभी जरूरी अप्रूवल्स पर साइन करने के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत होती है। यही वजह है कि मैंने टिकटॉक को और 75 दिनों तक चालू रखने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए हैं।
टिकटॉक बचाने के लिए सौदे के बेहद करीब
ट्रंप ने TikTok को बचाने को लेकर कहा कि प्रशासन TikTok के लिए खरीदार खोजने और इसे बंद होने से बचाने के लिए काम कर रहा है, जिसमें हम एक सौदे के बेहद करीब हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सौदे में कई इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। हाल ही में अमेरिका ने दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाने के ऐलान किया, इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया।
ये भी पढ़ें: ‘गलत खेल रहा है चीन’, टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
32 mins agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
10 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
12 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
13 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
22 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines