पापुआ न्यू गिनी के बाद 2 और देशों में भूकंप के झटके, नेपाल और लद्दाख में हिली धरती

भूकंप से धरती लगातार दहल रही है। आए दिन किसी न किसी देश में भूकंप आ रहा है। देररात पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया और आज सुबह भारत-नेपाल में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3 से 5 के बीच रही। आइए जानते हैं कि भूकंप और कहां-कहां आया? इससे कहां, कैसा असर रहा?

Earthquake

पापुआ न्यू गिनी के बाद 2 और देशों में भूकंप आया है। आज सुबह भूकंप के झटके नेपाल और भारत में लगे। भारत के पहाड़ी और सबसे खूबसूरत राज्य लद्दाख में भूकंप आया। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई और लद्दाख में 3.6 की तीव्रता वाले झटके लगे। हालांकि दोनों इलाकों में भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन पिछले कई दिनों से लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत, डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

क्योंकि देररात ही पापुआ न्यू गिनी में करीब 7 की तीव्रता वाला भूकंप आ चुका है, जिसके चलते सुनामी का अलर्ट तक जारी हो गया था। बीते दिन दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके लगने की खबर है। इससे पहले इंडोनेशिया में भूकंप आया था। जापान में भी 6 की तीव्रता वाला भूकंप आ चुका है। इससे पहले 28 मार्च को 7 से 8 की तीव्रता वाले भूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड में भयंकर तबाही मचाई थी। कई इमारतें ध्वस्त हो गई थीं और हजारों लोग मारे गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में भी आया था भूकंप

बता दें कि बीते दिन दिल्ली-NCR में भूकंप भी झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई थी। भूकंप बीती रात करीब 7 बजकर 52 मिनट आया और इसका केंद्र नेपाल में धरती के नीचे 20 किलोमीटर की गहराई में मिला था। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल दिखा। लोग अपने घरों और ऑफिसों से निकलकर सड़कों पर आ गए थे। हालांकि इतनी तीव्रता वाले भूकंप से नुकसान कम ही होता है, लेकिन हल्के से कुछ तेज झटके लगते हैं तो दीवार पर टंगी तस्वीरें तक गिर सकती हैं और घरों की खिड़कियां तक टूट सकती हैं। भूकंपरोधी तकनीक से नहीं बनी इमारतों के ढहने का खतरा होता है। बैंकॉक की इमारतों में भी भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल नहीं हुआ था, इसलिए वहां ज्यादा नुकसान हुआ और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ