Donald Trump Oath In Ceremony (संजीव त्रिवेदी की स्पेशल रिपोर्ट) : अमेरिका में 20 जनवरी से डोनाल्ड ट्रंप सरकार की शुरुआत होगी। यानी इस दिन ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे और वे यूएस के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे। इस वक्त पूरी दुनिया में उनके शपथ समारोह की चर्चा हो रही है, क्योंकि अमेरिका के इतिहास में 40 साल के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रंप खुले आसमान में नहीं, बल्कि संसद हॉल के अंदर शपथ लेंगे। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है?
ऐसे तो डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान और आक्रामक तेवर को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका शपथ ग्रहण समारोह भी चर्चा में है। अमेरिका में सोमवार को ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह पिछले कई मौकों की तरह कैपिटल हॉल के खुले प्रांगण में नहीं, बल्कि अंदर कैपिटल रोटुंडा नाम के हॉल में होगा। 4 दशक पहले साल 1985 में रोनाल्ड रीगन के दूसरे कार्यकाल में ऐसा हुआ था। 40 साल के बाद डोनाल्ड ट्रंप बाहर खुले आसमान में लोगों के समक्ष शपथ न लेकर कैपिटल के भीतर एक हॉल में शपथ लेंगे।
यह भी पढ़ें : ग्रीनलैंड को हड़पना चाहता है अमेरिका! जानें डोनाल्ड ट्रंप के लिए क्यों खास है देश और कितने पैसे देने पड़ेंगे?
माइनस 7 डिग्री सेल्सियस पारा रहने का अनुमान
बताया जा रहा है कि भीषण ठंड की वजह से ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह खुले में नहीं होकर संसद के अंदर होगा। ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शपथ ग्रहण के लिए कैपिटल हिल्स के अंदर कैपिटल रोटूंगा में स्टेज तैयार किया गया है। कैपिटल रोटुंडा कैपिटल हिल्स बिल्डिंग में गुंबद के नीचे है और अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की ओर जाने वाले गलियारों से जुड़ा हुआ है। दूसरी वजह सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता भी बताई जा रही है।
शपथ लेने के बाद समर्थकों से मिलेंगे ट्रंप
इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसा करने के पीछे वजह ये है कि वे लोगों को ठंड से बीमार पड़ते नहीं देखना चाहते हैं। उनके समर्थकों के लिए 20 हजार की क्षमता वाले Capitol One Arena में बड़े स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई है। शपथ के बाद वे यहां खुद समर्थकों के बीच आएंगे।
यह भी पढ़ें : भारत को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का मिला न्योता, जानें समारोह में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व?
एस जयशंकर भी होंगे शामिल
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। QUAD देशों के सभी विदेश मंत्रियों को भी न्योता भेजा गया है। इस मौके पर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें जयशंकर भी हिस्सा लेंगे।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
3 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
11 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
12 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
14 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
16 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
17 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
20 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
20 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines