भारत को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का मिला न्योता, जानें समारोह में कौन करेगा देश का प्रतिनिधित्व?

Donald Trump Swearing In Ceremony : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही वे यूएस के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शिरकत करेंगे।

donald trump
विज्ञापन

Donald Trump Swearing In Ceremony : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का भारत को न्योता मिला। ट्रंप 20 जनवरी को 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में देश का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? यह तय हो गया। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जयशंकर ने अपनी यात्रा के दौरान यूएस के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य गणमान्यों के साथ भी बैठक करेंगे। इसे लेकर केंद्र सरकार ने जानकारी दी है।

विज्ञापन

20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी की दोपहर 12 बजे यूएस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, जबकि भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगा। उनके शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया की कई हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

उद्घाटन भाषण में बड़ी घोषणा कर सकते हैं ट्रंप

विज्ञापन

वाशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल बिल्डिंग के सामने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप उद्घाटन स्पीच भी देंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि डोनाल्ड ट्रंप कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव 2024 में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ