Donald Trump: अमेरिका में न्यूक्लियर पावर को मिलेगी नई ताकत, ट्रंप ने नए आदेश पर किए साइन

Donald Trump: परमाणु ऊर्जा में तेजी से बदलाव लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए आदेश पर साइन कर दिए हैं। इससे न्यूक्लियर पावर का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा।

donald trump (1)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अगले 25 वर्षों में मौजूदा उत्पादन से 400 गुना अधिक परमाणु ऊर्जा उत्पन्न करने का लक्ष्य तय किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महत्त्वपूर्ण आदेश पर साइन कर दिए हैं, जिसके तहत अमेरिका अब न्यूक्लियर पावर और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस निर्णय का सबसे बड़ा प्रभाव यह होगा कि अब देश में नए परमाणु रिएक्टरों के डिजाइन और परमाणु परियोजनाओं को अनुमोदन का अधिकार स्वतंत्र एजेंसी के बजाय सरकार के पास होगा।

विज्ञापन

पहले प्राइवेट एजेंसी लेती थी फैसला

अब तक इन परियोजनाओं की निगरानी और स्वीकृति का काम एक स्वतंत्र एजेंसी करती थी, जो सुरक्षा मानकों और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार थी। लेकिन नई नीति के तहत यह नियंत्रण सीधे सरकार के अंतर्गत आ जाएगा, जिससे न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी मिल सकेगी। हालांकि, इससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी उठ रही हैं, क्योंकि स्वतंत्र निगरानी में ढील देने से पारदर्शिता और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

5 वर्षों में तय होगा 50 साल का भविष्य

अमेरिकी गृह सचिव डग बर्गम की इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब ऊर्जा की मांग के चलते डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी आई है। इस समय कई अमेरिकन टेक कंपनियां और वेंचर्स, राज्य और अन्य लोग बिजली के लिए एक-दूसरे से स्पर्धा कर रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया है कि अमेरिका के पास चीन से AI हथियारों से जीतने के लिए भी पर्याप्त बिजली है। मगर अभी यानी अगले 5 सालों में इस क्षेत्र में जो काम किया जाएगा, वह अगले 50 वर्षों कोा भविष्य तय करेगा। यह आने वाले समय में बड़ा उद्योग बनेगा।

विशेषज्ञों की राय अलग

हालांकि, इस पर विशेषज्ञों की राय अलग है। उनका मानना है कि व्हाइट हाउस द्वारा दिए गए निर्धारित समय पर परमाणु उत्पादन चार गुना करना मुश्किल है। इसका कारण यह है कि फिलहाल कोई अगली पीढ़ी के रिएक्टर व्यावसायिक रूप से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, बीते 50 सालों में सिर्फ 2 बड़े रिएक्टरों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ