सिर्फ Apple नहीं, अब सैमसंग के फोन भी होंगे अमेरिका में महंगे, ट्रंप का नया फैसला

Donald Trump: शुक्रवार को ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब अमेरिका में बिकने वाले सभी विदेशी स्मार्टफोन्स पर टैरिफ लागू किया जाएगा। इस फैसले से सैमसंग जैसे ब्रांड्स भी प्रभावित होंगे, जो फिलहाल अमेरिका में एप्पल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पढ़ें संजीव त्रिवेदी की रिपोर्ट।

Thailand Cambodia Conflict | Donald Trump | Trade Deal

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप अब थाईलैंड और कंबोडिया में सीजफायर कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब सिर्फ एप्पल नहीं बल्कि सैमसंग और अन्य विदेशी स्मार्टफोन कंपनियों पर भी अतिरिक्त आयात शुल्क यानी टैरिफ लगाया जाएगा। यह फैसला अमेरिकी बाजार में न्यायपूर्ण प्रतिस्पर्धा के आधार पर लिया गया है, जिससे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि यह व्यापार समझौते के अभाव में लिया गया है। इसके अंतर्गत आयात पर 50% और अमेरिका में न बनने वाले स्मार्टफोन पर 25% टैरिफ लगेगा। टैरिफ 1 जून से लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन

क्यों लिया ऐसा फैसला?

राष्ट्रपति ट्रंप का स्पष्ट कहना है कि अगर एप्पल पर 25% का टैरिफ लगाया जा रहा है, तो यह उचित नहीं होगा कि सैमसंग जैसे ब्रांड्स, जो अमेरिका में मैन्युफैक्चर नहीं करते हैं, वह बच जाएं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सैमसंग के स्मार्टफोन, जो भारत और अन्य एशियाई देशों में बनते हैं और अमेरिका में बेचे जाते हैं, उन पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। बता दें कि सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज अमेरिका में एप्पल को अच्छी खासी टक्कर देती है।

विज्ञापन

कब से लागू होगा नया टैरिफ?

यह नई टैरिफ नीति 1 जून 2025 से लागू की जाएगी। ट्रंप का यह बयान तब आया जब उनसे यह सवाल किया गया कि सिर्फ एप्पल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

एप्पल को भी चेतावनी दे रहे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले आईफोन को भी चेतावनी दी थी कि यदि वे यहां उत्पादन नहीं करेंगे, तो नए टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, अपने दोहा के एक कार्यक्रम में आईफोन के सीईओ टिम कुक से कहा था कि उन्हें थोड़ी समस्या है। इससे उनका इशारा था कि वे चाहते हैं एप्पल भारत की बजाए अमेरिका में अपना प्रोडक्शन बढ़ाए। मगर इस पर आईफोन कंपनी की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया।

विज्ञापन

बिना टैरिफ अमेरिका में नहीं बिकेगा आईफोन

ट्रंप ने टिम से बातचीत में कहा था कि यदि वे भारत का विकास करना चाहते हैं, तो यह अच्छी बात है। वहां प्लांट बनाने जा रहे हैं, तो अच्छी बात है लेकिन पूरा कारोबार वहां शुरू कर रहे हैं, तो अब उन्हें अमेरिका में आईफोन बेचने के लिए टैरिफ देना होगा या फिर अमेरिका में ही इसका उत्पादन करें।

EU आयात पर भी सख्ती

इसी के साथ, यह फैसला भी लिया गया कि 1 जून 2025 से यूरोपीय यूनियन (EU) से अमेरिका में आने वाले सभी आयातों पर 50% का टैरिफ लागू किया जाएगा। यह अमेरिका की व्यापार नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिसका असर वैश्विक मार्केट पर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ