अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या होने की आशंका जताई गई है। इजरायल की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ट्रंप की हत्या करने की साजिश रची है और ‘किलिंग’ प्लान भी बनाया है। अली खामेनेई के जनाजे में ‘ट्रंप वी विल किल यू’ के नारे लगे थे और बैनर लहराए गए थे। इसके मद्देनजर राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान मेरी हत्या कर देता है तो बम गिराकर मुस्लिम देश को दुनिया के नक्शे से मिटा देना। व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।
ट्रंप ने अपनी हत्या के जवाब की योजना बनाई
न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में भी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर मेरी हत्या होने की स्थिति आई तो ईरान के खिलाफ अभूतपूर्व और विनाशकारी बमबारी के निर्देश तैयार कर दिए हैं। सेना को साफ-साफ कह दिया है कि अगर मुझे कुछ हुआ तो ईरान पर इतने बम बरसाना, जितने उन्होंने सोचे न हो। खुफिया जानकारी के मुताबिक IRGC प्रमुख अहमद वहिदी ने साजिश रची हुई है। लेकिन अगर मुझे कुछ हुआ तो ईरान में बम गिराकर तबाही मचाई जाएगी और ईरान को दुनिया से खत्म कर देंगे।
ट्रंप का ईरान की किलिंग लिस्ट देखने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं काफी लंबे समय से ईरान की टॉप किलिंग लिस्ट में हूं। दावा किया जा रहा है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी को मेरी हत्या की साजिश रचे जाने के इनपुट मिले हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मैंने खुद ने ईरान की टॉप किलिंग लिस्ट देखी है और उसमें मेरा नाम पहले नंबर पर है। उम्मीद है कि अगर मैं मर गया तो मुझे दुनिया याद रखेगी। लेकिन अगर मेरी हत्या हो गई तो ईरान में तबाही मचा देंगे। सेना को ईरान को बर्बाद कर देने का निर्देश दे चुका हूं।
‘तेहरान चाहता है बातचीत, लेकिन…’, ईरान के साथ जारी तनाव के बीच ट्रंप का दावा
कासिम और खोमेनेई की हत्या का बदला लेना
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरान उनसे सुलेमानी कासिम की मौत का बदला लेना चाहता है। अपने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का बदला लेना चाहता है। युद्ध में हुए नुकसान का बदला लेना चाहता है, जिसके लिए मैं तैयार हूं। अगर वो मेरी हत्या कर देते हों तो भी वे बचेंगे नहीं। ईरान को मेरे जिंदा रहते परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं अगर अब जब भी भविष्य में ईरान के साथ फिर से टकराव होगा तो वह युद्ध लंबा नहीं चलेगा, बल्कि बहुत कम समय तक चलेगा।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines