कौन हैं ट्रंप की सहयोगी लोरी? जो स्ट्रिप क्लब में ले गई थीं कर्मचारियों को, ऑफिस में की ड्रिंक, पद का किया दुरुपयोग

US Employees Harassment: अमेरिका के श्रम विभाग में कर्मचारियों के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है और आरोप राष्ट्रपति ट्रंप की श्रम सचिव पर लगे हैं. आरोप उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर लगाए गए हैं, जिसके आधार पर महिला अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

US Labour Secratery

अमेरिका की श्रम सचिव लोरी शावेज.

Donald Trump Labour Secretary: ग्रीनलैंड और टैरिफ विवाद के बीच राष्ट्रपति ट्रंप अपनी एक महिला अधिकारी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. दरअसल, अमेरिका की श्रम सचिव लोरी चावेज डेरेमर के खिलाफ उनके एक कर्मचारी ने बेहद गंभीर आरोपों में लिखित औपचारिक शिकायत दी है. शिकायत में लोरी पर कर्मचार के साथ जबरन संबंध बनाने, ऑफिस में ड्यूटी के दौरान शराब पीने, टैक्स पेयर्स के पैसे का दुरुपयोग करने और कर्मचारियों को स्ट्रिप क्लब ले जाने के आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

5 बार कर्मचारी को होटल और अपार्टमेंट में ले गई

बता दें कि श्रम सचिव लोरी के खिलाऊ शिकायत पिछले सप्ताह श्रम विभाग के महानिरीक्षक कार्यालय में दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि चावेज-डेरेमर वाशिंगटन डीसी में आधिकारिक यात्राओं के दौरान अपने अपार्टमेंट और होटल के कमरों में कई बार एक कर्मचारी को लेकर गईं. लोरी ने एक कर्मचारी को 3 बार अपने अपार्टमेंट में और 2 बार होटल के कमरे में बुलाया. एक मुलाकात के दौरान उन्होंने कथित तौर पर अपने सुरक्षाकर्मियों से यह कह दिया कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है.

सरकारी पैसे के इस्तेमाल का दुरुपयोग का आरोप

शिकायत में चावेज-डेरेमर पर ऑफिस में काम के दौरान शराब पीने और शैंपेन, बोरबन, कहलुआ सहित शराब रखने का आरोप लगाया है. पद का दुरुपयोग करने और टैक्सपेयर्स के पैसे के साथ धोखाधड़ी का भी आरोप लोरी पर लगाया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि वे सरकारी पैसे का इस्तेमाल सरकारी यात्रियों के दौरान कर्मचारियों के परिवार और दोस्तों के लिए करती हैं, ताकि कर्मचारी उनके दबाव में रहें और उनके खिलाफ कभी किसी तरह की कोई आवाज न उठा पाएं.

विज्ञापन

शिकायत में लोरी को बताया गया बेहद क्रूर बॉस

57 वर्षीय श्रम सचिव को शिकायत में एक क्रूर बॉस बताया गया है, क्योंकि वे कर्मचारियों से ऑफिस के काम के अलावा अपने व्यक्तिगत और गैर-सरकारी काम करने के लिए कहती थी. पिछले साल अप्रैल में ओरेगन की आधिकारिक यात्रा के दौरान चावेज-डेरेमर और उनके कर्मचारियों ने पोर्टलैंड के बाहर स्थित एक स्ट्रिप क्लब, एंजेल्स पीडीएक्स का दौरा किया था. वहीं चावेज ने वकील के जरिए शिकायत पर अपना पक्ष रखा और खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ