US President Election 2024 Update: अमेरिका को नवंबर 2024 में नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। वहीं इस बार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन आमने-सामने हैं। रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होगी। दोनों राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं और खुद को प्रचारित करने के लिए काफी एक्टिव हैं।
शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के ओहायो स्टेट में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और इस रैली में उन्होंने खुली धमकी दी। उन्होंने करीब 90 मिनट भाषण दिया और इस भाषण में उन्होंने जहां शरणार्थियों को जानवर बताया, वहीं जो बाइडेन को बेवकूफ राष्ट्रपति कहा। अमेरिका के लोगों को धमकाते हुए उन्हें राष्ट्रपति चुनने के लिए वे बाध्य करते दिखे।
ट्रंप ने क्या कहा और बाइडेन ने क्या रिएक्ट किया?
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अगर मैं इस बार राष्ट्रपति नहीं बना तो दंगे भड़केंगे। अगर मैं राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीता तो खूनखराबा होगा। रक्त की नदियां बहेंगी। अगर वे चुनाव हार गए तो उन्हें नहीं लगता कि अगली बार अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। ट्रंप के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर जो बाइडेन भड़क गए।
Joe Biden ने ट्रंप के रक्तपात वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप को 2020 में मतपेटी में हारा हुआ वोट बताया, जिसे राजनीतिक हिंसा भड़काना और बदला लेना आता है। अमेरिकी के लोग उन्हें नवंबर में होने वाले चुनाव में करारी शिकस्त देकर सबक सिखाएंगे।
ट्रंप ने और क्या-क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल ट्रंप के खूनखराबे वाले बयान का मतलब यह था कि उनके राष्ट्रपति बनते ही चीन की खैर नहीं होगा। वह अमेरिका में अपनी कोई कार नहीं बेच पाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि शरणार्थी इंसान नहीं होते। विदेश जेलों में कैद नौजवानों को रिहा करके अमेरिका भेज रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि मैं नहीं जानता कि अमेरिको के लोग उन्हें क्या कहते हैं, लेकिन मुझे तो वे इंसान नहीं जानवर लगते हैं। जो बाइडेन तो स्टूपिड प्रेसिडेंट है। अमेरिका का सबसे खराब राष्ट्रपति है, पता नहीं लोगों ने उसे कैसे चुन लिया? मुझे राष्ट्रपति चुनो, चीन का अमेरिका में नाम तक नहीं लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
29 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines