बड़बोले ट्रंप ने ईरान हमले की तुलना नागाशाकी-हिरोशिमा से क्यों की? समझ के परे अमेरिकी राष्ट्रपति का नया लॉजिक

Iran nuclear facility bombing: ईरान-इजराइल जंग को लेकर हर रोज नए-नए दावे करने वाले ट्रंप ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर की गई बमबारी की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान पर की गई परमाणु हमले से की है।

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump Iran attack statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब-कौनसा बयान दे दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। इजराइल-ईरान जंग को लेकर वे लेकर दिन में कई बार नए-नए दावे करते हैं, लेकिन हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ती है। ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी तबाह करने वाली रिपोर्ट तो उनकी किरकिरी करा चुकी है। अब उन्होंने फोर्डो, इस्फहान और नंताज में की गई बमबारी की तुलना हिरोशिमा और नागाशाकी से कर डाली है। हेग के नाटो समिट में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान पर हमारे हमले हिरोशिमा और नागासाकी जैसे ही थे, लेकिन मैं उसका उदाहरण नहीं देना चाहता। हमारे हमले के बाद ही युद्ध खत्म हुआ है।

विज्ञापन

ईरान और इजराइल हमला नहीं करेंगे

ट्रंप ने आगे कहा कि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। दोनों देशों ने इसका ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में 12 दिनों तक चले इस युद्ध का अंत हो गया है। मुझे लगता है कि अब ईरान और इजराइल एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। बता दें कि इजराइल और ईरान जंग के बीच अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों इस्फहान, नंताज और फोर्डो पर हमला कर दिया था। ट्रंप ने कहा कि इस हमले में ईरान को काफी नुकसान पहुंचा। उनके परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी हमले के बाद पलटवार करते हुए ईरान ने कतर और ईराक में स्थित अमेरिकी बेस पर हमला किया। ईरान ने इस दौरान कतर में कम से कम 10 मिसाइलें दागीं। इसके अलावा इराक में भी अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए गए। ट्रंप ने कहा कि ईरानी हमलों से हमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

ईरान के साथ बातचीत संभव

इस बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि संभव है कि हम एक समझौते पर हस्ताक्षर करें। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अब ईरान के साथ कोई समझौता आवश्यक है, लेकिन बातचीत की संभावना बनी हुई है। ईरान और इजराइल के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष के बाद ऐसा घटनाक्रम सामने आया है। बता दें ट्रंप ने नाटो समिट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ