भारत को ट्रंप का नए टैरिफ का झटका, 17 देशों पर लगाया 10% एडिशनल टैक्स, जानें कब से होगा लागू?

Donald Trump Tariffs: अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों पर जबरन मजदूरी का आरोप लगाते हुए उन पर टैरिफ लगा दिया है. अब अमेरिका सामान भेजने पर इन देशों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर देना होगा. इस अतिरिक्त कर का सभी 17 देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा.

donald trump tariffs

डोनाल्ड ट्रंप ने 17 देशों पर जबरन मजदूरी करने का आरोप लगाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया पर टैरिफ बम फोड़ा है. भारत समेत 17 देशों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर बड़ा झटका दिया है. अमेरिका अब 17 देशों से आने वाले सामान से 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर वसूलेगा, जो आज 24 जुलाई दिन शुक्रवार की रात को 12 बजे से लागू हो जाएगा. अमेरिका ने टैरिफ कुछ 60 देशों पर लगाया है, लेकिन भारत समेत 17 देशों को 10 प्रतिशत वाले टैक्स की कैटेगरी में रखा है, बाकी पर 12.5 प्रतिशत टैक्स लगेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

60 देशों पर लगे जबरन मजदूरी के आरोप

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने फोर्स्ड लेबर से जुड़े सेक्शन-301 के तहत जांच के बाद 60 देशों पर अतिरिक्त कर लगाने का ऐलान किया. दरअसल, अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर जबरन मजदूरी कराने का आरोप लगाया है, इस वजह से उन्होंने सजा के तौर पर टैरिफ लगाया है. भारत को 10% टैक्स वाली कैटेगरी में रखा है, जबकि कुछ अन्य देशों पर 10 से 12.5% और बाकी पर 12.5% टैरिफ लागू होगा. वहीं यह अतिरिक्त कर हर हाल में देना अनिवार्य होगा.

60 देशों पर इस तरह लगाया गया टैक्स

सरकारी आदेश के अनुसार, 10% टैरिफ उन देशों पर लागू, जिन्होंने फोर्स्ड लेबर इंपोर्ट बैन लागू किया है या लागू करने का वादा किया है. इन देशों में भारत के साथ ब्रिटेन, कनाडा, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मलेशिया, मेक्सिको, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि शामिल हैं. 10% या 12.5% टैरिफ यूरोपियन यूनियन, जापान, ताइवान, साउथ कोरिया, स्विटजरलैंड पर लागू होगा. 12.5% टैरिफ जांच के दायरे में आए अन्य सभी देशों पर लगेगा और यह पहले लगे टैक्स के अलावा होगा.

विज्ञापन

जबरन मजदूरी की जांच करके लगाए टैक्स

बता दें कि अमेरिका ने टैरिफ ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत नए कर लगाए हैं. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में चीन पर भारी टैरिफ लगाने के लिए धारा 301 का इस्तेमाल किया था. अब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 60 देशों के खिलाफ जांच शुरू की, जिसमें चेक किया गया कि इन देशों ने जरूरत से ज्यादा सामान बनाया, जिससे प्रोडक्ट के रेट गिरे और वैश्विक बाजार में अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हुआ. अभी इन देशों के खिलाफ जांच चल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ