Donald Trump Gold Card Scheme US Citizenship: अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों पर एक्शन लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कार्ड चल दिया है, जिसका नाम है गोल्ड कार्ड स्कीम। इस स्कीम की चर्चा पूरे देश में हो रही है, जिसके जरिए कोई भी अमेरिकी नागरिक बन सकता है। हालांकि ट्रंप ने गोल्ड कार्ड की जो कीमत निर्धारित की है, उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। तो आइए जानते हैं ट्रंप के इस नए प्लान के बारे में विस्तार से…
EB-5 वीजा की लेगा जगह
अमेरिका के ग्रीन कार्ड के बारे में आपने जरूर सुना होगा। ऐसे में गोल्ड कार्ड स्कीम ग्रीन कार्ड का ही प्रीमियम वर्जन कहा जा सकता है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वो EB-5 वीजा को खत्म करके उसकी जगह पर गोल्ड कार्ड स्कीम लेकर आएंगे। यह स्कीम 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगी। वहीं इस स्कीम का लाभ उठाने के बदले ट्रंप ने 5 गुना ज्यादा पैसों की डिमांड रखी है।
यह भी पढ़ें- बैसाखी पर खड़ा देश हमें नसीहत न दे… पाकिस्तान ने किया कश्मीर का जिक्र, तो भारत ने सरेआम लगाई लताड़
ग्रीन कार्ड क्या है?
दरअसल अभी अमेरिका में रहने के लिए ज्यादातर लोग ग्रीन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए अमेरिका में EB-1, EB-2, EB-3, EB-4 और EB-5 वीजा जैसे प्रोग्राम चल रहे हैं। इन सभी में EB-5 वीजा सबसे बेस्ट माना जाता है। 1990 से अमेरिका में लागू EB-5 वीजा के लिए लोगों को 1 मिलियन डॉलर यानी 8.75 करोड़ रुपए की धनराशि चुकानी पड़ती है।
ग्रीन कार्ड वीजा के फायदे
बता दें कि काम या पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका जाने वाले लोग ग्रीन कार्ड वीजा के लिए अप्लाई करते हैं। 4-6 महीने में उन्हें यह वीजा मिल जाता है। इससे अमेरिकी नागरिकता पाने का रास्ता भी आसान हो जाता है। मगर अब ट्रंप ने EB-5 वीजा खत्म करके गोल्ड कार्ड स्कीम लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।
गोल्ड कार्ड स्कीम क्या है?
ट्रंप के अनुसार गोल्ड कार्ड हासिल करने वाले लोगों को न सिर्फ अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी बल्कि वो अमेरिका में निवेश भी कर सकेंगे। साथ ही उन्हें ग्रीन कार्ड वाली सारी सुविधाएं भी दी जाएंगी। हालांकि गोल्ड कार्ड पाना इतना आसान नहीं होगा। इसके लिए लोगों को 5 मिलियन डॉलर यानी 43 करोड़ के लगभग पैसा देना होगा। अमेरिकी सरकार देश का वित्तीय घाटा कम करने के लिए इन पैसों का इस्तेमाल करेगी।
भारत पर क्या होगा असर?
ग्रीन कार्ड धारक भारतीय दशकों तक अमेरिका की नागरिकता पाने का इंतजार करते हैं। कई लोग इसके लिए EB-5 वीजा पर निर्भर थे। मगर अब गोल्ड कार्ड उनके लिए काफी महंगा सौदा साबित हो सकता है। ज्यादातर ग्रीन कार्ड धारक यह रकम चुकाने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे में उनके लिए अमेरिकी नागरिकता हासिल करना काफी मुश्किल होने वाला है।
यह भी पढ़ें- SpaceX Falcon 9 मिशन क्या? NASA की नई सैटेलाइट लगाएगी चांद पर पानी का पता
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines