SpaceX Falcon 9 मिशन क्या? NASA की नई सैटेलाइट लगाएगी चांद पर पानी का पता

Nasa SpaceX Falcon 9 Mission on Moon Details: नासा ने चांद के लिए एक और मिशन लॉन्च कर दिया है, जिसे SpaceX Falcon 9 का नाम दिया गया है। इस मिशन की कामयाबी अंतरिक्ष की खोज में बड़ा बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं नासा का यह मिशन आखिर क्यों खास है?

Nasa SpaceX Falcon 9 Mission
विज्ञापन

Nasa SpaceX Falcon 9 Mission on Moon Details: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अंतरिक्ष में एक नई सैटेलाइट लॉन्च कर दी है। यह सैटेलाइट 26 फरवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा से लॉन्च की गई है। यह सैटेलाइट चंद्रमा पर पानी का पता लगाएगी। नासा ने इस मिशन को SpaceX Falcon 9 नाम दिया है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

क्या है SpaceX Falcon 9 मिशन?

चंद्रमा की सतह पर काफी लंबे समय से पानी की खोज की जा रही है। ऐसे में नासा का यह नया मिशन काफी सुर्खियों में है। नासा ने लूनर ट्रेलब्लेजर के साथ SpaceX Falcon 9 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा है। यह ट्रेलब्लेजर चांद की सतह के चक्कर लगाते हुए पानी की खोज करेगा।

विज्ञापन

चांद पर बनाएगा बर्फ का नक्शा

बता दें कि पिछले दिनों चांद पर पानी की मौजूदगी का पता चला था। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि चांद पर भारी संख्या में बर्फ हो सकती है। ऐसे में SpaceX Falcon 9 मिशन के तहत नासा चांद पर मौजूद बर्फ का नक्शा तैयार करेगा। इससे पता लगाया जा सकेगा कि चांद पर कहां और कितनी मात्रा में बर्फ मौजूद है?

विज्ञापन

क्या खास है यह मिशन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर नासा का यह मिशन सफल होता है तो यह एक बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ चांद पर पानी का पता चल जाएगा बल्कि इसे ऑक्सीजन और हाईड्रोजन ईंधन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ