बैसाखी पर खड़ा देश हमें नसीहत न दे... पाकिस्तान ने किया कश्मीर का जिक्र, तो भारत ने सरेआम लगाई लताड़

India Slams Pakistan in UN over Kashnmir Issue: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर के तार छेड़े तो भारत ने भी पड़ोसी देश को सरेआम फटकार लगा दी।

India Slams Pakistan in UN over Kashnmir Issue
विज्ञापन

India Slams Pakistan in UN over Kashnmir Issue: लंबे समय बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का जिक्र किया। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने भी पड़ोसी मुल्क को सरेआम धो डाला। भारत ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान से कहा कि कश्मीर के बारे में झूठ फैलाना बंद करें। जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं। पाकिस्तान इस सच को जितना जल्दी मान ले उतना बेहतर होगा।

पाकिस्तान ने क्या कहा?

स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की 58वीं बैठक देखने को मिली। इस दौरान पाकिस्तान ने हमेशा की तरह कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लघंन का राग अलापना शुरू कर दिया। पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा कि कश्मीर में लोगों को मानवाधिकार से दूर रखा जा रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लघंन है।

विज्ञापन

भारत ने किया पलटवार

UNHRC में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगा दी। क्षितिज त्यागी ने कहा कि कश्मीर के बारे में झूठ फैलाकर पाकिस्तान OIC जैसे बड़े मंचों का भी मजाक बना रहा है। पिछले कुछ सालों में जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास हुई है। पाकिस्तान दशकों से कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान को नकारात्मक सोच बदलने की जरूरत है। पाकिस्तान को भारत के प्रति नफरत से आगे बढ़कर अन्य मुद्दों का समाधान ढूंढना चाहिए।

विज्ञापन

पाकिस्तान को दिखाया आईना

UNHRC में पाकिस्तान का आईना दिखाते हुए क्षितिज त्यागी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मदद की बैसाखी पर खड़ा देश हमें मानवाधिकार का पाठ न पढ़ाए तो बेहतर होगा। भारत अपने लोगों के लिए लोकतंत्र, प्रगति और सम्मान सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। पाकिस्तान को भी भारत से कुछ सीखना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ