हमास के चंगुल से रिहा हुईं इजराइल की 4 महिला सैनिक, बॉर्डर के पास से किया गया था अगवा

Hamas Israel Ceasefire Deal : इजराइल और हमास के बीच 15 महीने से ज्यादा समय तक युद्ध चला। अब दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौता हो गया। इसके तहत हमास ने शनिवार को इजराइल की चार महिला बंधकों को रिहा किया।

Hamas Israel Ceasefire Deal

हमास ने इजराइल की चार महिला सैनिकों को छोड़ा।

Hamas Israel Ceasefire Deal : हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम समझौता हो गया। अब दोनों देश बंधक बनाए कैदियों को छोड़ रहे हैं। इसके तहत हमास ने शनिवार को इजराइल की 4 महिला सैनिकों को रिहा कर दिया। इजराइल-हमास बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान 7 अक्टूबर 2023 को इन चारों महिलाओं को अगवा किया गया था। आइए जानते हैं कि इन महिला सैनिकों का क्या है नाम?

विज्ञापन

आईडीएफ (IDF) के अनुसार, 477 दिनों तक हमास के चंगुल में लिरी अलबाग, करीना एरीव, डेनिएला गिल्बोआ और नामा लेवी रहीं। अब चारों महिलाएं अपने घर वापस आ गईं। हमास ने आईडीएफ वर्दी पहने चारों बंधकों को इजराइल को सौंप दिया। इस दौरान दोनों देशों के लड़ाके मौजूद थे। इजरायल द्वारा दर्जनों फिलिस्तीनियों की रिहाई के बदले में इन चारों महिला बंधकों को रिहा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

लिरी अलबाग ने हमास में क्या किया काम?

गाजा पट्टी बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान 19 वर्षीय इजराइली महिला सैनिक लिरी अलबाग का अपहरण किया गया था। बताया जा रहा है कि पहले रिहा हुए कैदियों ने उनके परिजनों को बताया था कि हमास के लोगों ने लिरी अलबाग को साफ-सफाई, खाना बनाने और बच्चों की देखभाल करने को मजबूर किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिलिस्तीनी ऑपरेटरों ने किया था अपहरण

20 वर्षीय इजराइली महिला सैनिक करीना एरीव भी ऐसे ही अगवा हुई थीं। इसे लेकर हमास ने 2024 के जनवरी में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें डेनिएला गिल्बोआ के साथ करीना दिखी थीं। फिलिस्तीनी ऑपरेटरों ने ही डेनिएला गिल्बोआ का किडनैप किया था। अपहरण के बाद 20 साल की इजराइली सैनिक नामा लेवी का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खून से सने कपड़े पहने नजर आई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ