डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में बड़ी मीटिंग आज, भारत पर टैरिफ लगाने के बाद इस देश पर करेंगे चर्चा

Donald Trump White House Meeting: आज भारत पर अमेरिका का 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू हो गया है। इस टैरिफ के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में एक मीटिंग करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने दी है।

Donald Trump | Trump Tariffs | Digital Service Tax

Photo Credit- News24GFX

Donald Trump White House Meeting: बुधवार यानी आज व्हाइट हाउस में एक मीटिंग होने जा रही है। ये बैठक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में की जाएगी। अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘इस मीटिंग में जंग के बाद गाजा के मैनेजमेंट पर बात की जाएगी। इसमें इसको लेकर चर्चा होगी और प्लानिंग की जाएगी।’ इसके अलावा, उन्होंने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि ‘एक बार फिर से सब लोग देखेंगे कि ये कितना मजबूत और अच्छी नीयत का काम है।’

विज्ञापन

व्हाइट हाउस में होगी मीटिंग

अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति की बड़ी मीटिंग की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘इजराइल और फिलिस्तीन की जंग खत्म होने के बाद गाजा के हालात पर चर्चा करने के लिए आज मीटिंग का आयोजन किया गया है। इसमें जंग रुकने के बाद गाजा को कैसे फिर से बसाया जाए इस पर चर्चा की जाएगी।’ एएनआई के मुताबिक, विटकॉफ ने इसकी जानकारी एक इंटरव्यू के दौरान दी है। उन्होंने इस दौरान कहा कि ‘इससे ट्रंप की मजबूती और नेकनीयत के बारे में लोगों को पता चलेगा।

विज्ञापन

ट्रंप ने जंग रुकवाने का किया था वादा

अमेरिका में प्रसिडेंशियल चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कई वादे किए थे। इनमें से एक गाजा में जंग रुकवाने का भी वादा था। हालांकि, सरकार बनने के बाद उन्होंने कई देशों की जंग रुकवाने का दावा किया, लेकिन गाजा में शांति नहीं ला पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा में अभी भुखमरी के हालात हैं। जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो बहुत विचलित करने वाली हैं। ट्रंप के वादे को देखते हुए अब इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

इन सारी रिपोर्ट्स के बीच इजरायल ने गाजा पर हमले किए। इसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगस्त के महीने में गाजा में करीब एक हजार इमारतें तबाह हुई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ