New York: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार स्टाॅर्मी डेनियल को भुगतान मामले में आज कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति सोमवार को ही प्राइवेट प्लेन के जरिए न्यूयाॅर्क पहुंच चुके हैं। आज पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप मैनहट्टन की एक अदालत में पेश होंगे।
हालांकि स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे का भुगतान करने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है, ट्रंप का कहना है कि उन्होंने कोई गलत भुगतान नहीं किया है।
और पढ़िए – पाकिस्तान के कराची में मुफ्त आटे के लिए मची भगदड़, 8 महिलाओं और तीन बच्चियों समेत 11 की मौत
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैनहट्टन के 5वें एवेन्यू पर स्थित ट्रंप टावर में रुकेंगे। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जो आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति के ट्रंप टावर पहुंचने से पहले वहां की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
मुकदमे की शुरुआती कार्यवाही में कोर्ट ट्रंप पर लगे आरोपों को पढ़ेगा। हालांकि, कोर्ट की सुनवाई काफी छोटी होने की उम्मीद है, पेशी के बाद ट्रंप फ्लोरिडा के लिए उड़ान भर सकते हैं, जहां उनका अपना रिसॉर्ट है।
यह है मामला
ट्रंप के खिलाफ सबसे बड़ा आरोप पोर्न स्टार को पैसे देने का है, राष्ट्रपति ट्रंप के तत्कालीन वकील माइकल कोहने ने अमेरिकी चुनाव से ठीक एक महीने पहले अक्टूबर 2016 में डेनियल्स को 1.30 लाख डॉलर की बड़ी रकम को भुगतान किया था।
माइकल ने पोर्न स्टार के सामने शर्त ये रखी थी कि वह ट्रंप के साथ अपने अफेयर की बात को सार्वजनिक नहीं करे। हद तो तब हुई जब ट्रंप ने इस भुगतान को वकील कोहेन को दी कानूनी फीस के तौर पर दिखाया और इसे सरकारी कामकाज में जोड़ दिया।
और पढ़िए – पहली बार किसी अमेरिकन राष्ट्रपति पर क्रिमिनल चार्ज, क्या Donald Trump होंगे गिरफ्तार?
क्या है अफेयर की कहानी
डोनाल्ड ट्रंप की पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से मुलाकात 2006 में हुई थी। नेवादा में चैरिटी बेस्ड सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान दोनों मिले थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल्स से मिलकर ट्रंप इतने इम्प्रेस हो गए थे कि उन्होंने पोर्न स्टार को होटल सुइट में अकेले मिलने के लिए बुलाया था।
डेनियल्स का कहना है कि इस दौरान दोनों ने फिजिकल संबंध बनाए थे, ट्रंप की उस वक्त उम्र 60 साल की थी जबकि डेनियल्स 27 साल की। डेनियल्स ने आरोप लगाया है कि ट्रंप ने उन्हें टीवी पर शो लाने का वादा किया था, यहीं से हम दोनों की मुलाकतें शुरू हुई थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
54 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
59 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines