Donald Trump vs Kamala Harris : अमेरिका में इसी साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2024) में बड़ा नाटकीय मोड़ आ चुका है। चारों ओर से आलोचना झेल रहे राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हट चुके हैं। उनके स्थान पर अब डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन कैंडिडेट और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय मूल की कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है जो वर्तमान में अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं। लेकिन, अब इन दोनों नेताओं को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
ट्रंप की बेटी इवांका ने भी दिया है चंदा!
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार कमला हैरिस के एक चुनावी कैंपेन में डोनेशन दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार कमला हैरिस कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल थीं। इस पद पर री-इलेक्शन के लिए जब वह चुनाव लड़ रही थीं तब ट्रंप ने उनके चुनावी कैंपेन में चंदा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2011 से 2013 के बीच ट्रंप ने हैरिस की कैंपेन को 6000 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) का चंदा दिया था। ट्रंप की बेटी इवांका ने भी साल 2014 में हैरिस की कैंपेन में 2000 डॉलर (करीब 1.67 लाख रुपये) डोनेट किए थे।
नामांकन आते ही वायरल हुई डोनेशन
कमला हैरिस ने जैसे ही डेमोक्रेट्स की ओर से अपने नामांकन का ऐलान किया, इसके कुछ देर ही बाद इन डोनेशन की बातें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस तरह के डोनेशन की खबरें सबसे पहले साल 2020 में सामने आई थीं जब कमला हैरिस बाइडेन की उप राष्ट्रपति के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं। इससे पहले साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने कहा था कि मैं जिन-जिन लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं, उनमें से अधिकतर को मैंने कुछ न कुछ दिया है। बता दें कि अमेरिकी चुनाव में ट्रंप सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
गोलीकांड ने मजबूत की ट्रंप की स्थिति
बीते दिनों पेन्सिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हुई जानलेवा हमले की कोशिश ने उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है। इस घटना में एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले शूटर थॉमस क्रूक्स को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया था। बता दें कि इस चुनाव में शुरुआत से ही ट्रंप बाइडेन को निशाने पर लेते रहे हैं। ट्रंप उनकी उम्र का भी मजाक बनाते रहे हैं। हालांकि, खुद बाइडेन भी कई मौकों पर इस तरह से नजर आए हैं मानो उनकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ें: उम्मीद से ज्यादा तेज रफ्तार से लंबे होते जा रहे हैं दिन! वैज्ञानिकों के हिसाब से क्या है वजह
ये भी पढ़ें: 100 से भी ऊपर देशों से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करती हैं सिर्फ ये 2 कंपनियां, जानिए कौन
ये भी पढ़ें: इस देश ने बनाया अनोखा नया ब्रिज, इतना बड़ा कि एक बार में तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड!
संबंधित खबरें
नेपाल में कुकुर तिहार पर कुत्तों को मिलता है खास सम्मान
12 mins agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
6 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
15 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
22 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines