---विज्ञापन---

Donal Trump: यौन दुर्व्यवहार के दोषी ठहराए गए डोनाल्ड ट्रंप, पीड़ित महिला लेखक को देने होंगे 41 करोड़ रुपए

Donal Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण का जिम्मेदार ठहराया गया है। बुधवार मैनहैटन कोर्ट ने ट्रंप को यौन दुर्व्यवहार और मानहानि केस में दोषी मान लिया है। इस पर कोर्ट ने ट्रंप पर पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। 9 मेंबर्स की जूरी ने ट्रम्प को कैरोल […]

Donal Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण का जिम्मेदार ठहराया गया है। बुधवार मैनहैटन कोर्ट ने ट्रंप को यौन दुर्व्यवहार और मानहानि केस में दोषी मान लिया है। इस पर कोर्ट ने ट्रंप पर पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। 9 मेंबर्स की जूरी ने ट्रम्प को कैरोल का यौन शोषण और मानहानि करने के लिए जिम्मेदार माना। हालांकि, जूरी ने ट्रम्प पर लगे रेप के आरोप को खारिज कर दिया।

साल 2019 में मैगजीन लेखक जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने 1996 में मैनहटन के एक स्टोर में उनका रेप किया था। वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। बता दें कि पीड़ित लेखिका ने साल 2022 में सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए ट्रंप पर आरोप लगाया कि 90 के दशक में उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंःIPL 2023: ‘वे आरसीबी के साथ गली क्रिकेट खेल रहे थे’ सूर्यकुमार यादव के फैन हुए सुनील गावस्कर, कही ये बात

इस मामले में 25 अप्रैल को ट्रायल शुरू हुआ था। ट्रायल के दौरान दो महिलाओं ने ट्रम्प के खिलाफ गवाही दी। जूरी ने ट्रम्प की 2005 की एक रिकॉर्डिंग भी सुनी। इसमें ट्रम्प महिलाओं को बिना परमिशन के किस करने और पकड़ने के बारे में बात कर रहे थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 10, 2023 11:22 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola