यूक्रेन की तरफ से रूस पर किए गए ड्रोन हमले के बाद पूरी दुनिया में एक बार फिर से यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस सिलसिले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। साथ ही अब तक यूक्रेन और रूस की तरफ से किए गए अलग-अलग हमलों पर चर्चा की। इस बातचीत की जानकारी देते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत ‘अच्छी’ थी, लेकिन ‘ऐसी नहीं जो तुरंत शांति’ स्थापित कर सके। इसके साथ ही ट्रम्प ने बताया कि पुतिन ने उनसे कहा है कि वह यूक्रेन की तरफ से रूस के एयरबेस पर किए गए हमले का जवाब देंगे।
एक घंटे 15 मिनट तक चली बातचीत
डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन के साथ बातचीत की सारी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की है। उन दोनों के बीच यह बातचीत करीब एक घंटे 15 मिनट तक चली है। हमने यूक्रेन द्वारा रूस के डॉक किए गए एयरक्राफ्ट पर हमले समेत दोनों देशों द्वारा किए जा रहे हमलों पर चर्चा की। ट्रम्प ने कहा कि उन दोनों की यह बातचीत काफी अच्छी थी, लेकिन यह ऐसी बातचीत नहीं थी जिससे तुरंत शांति स्थापित हो सके। इस पोस्ट में ट्रम्प ने बताया कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमले का रूस जरूर जवाब देगा।
ईरान के परमाणु हथियारों पर भी हुई बात
उन्होंने आगे कहा कि पुतिन ने ईरान के परमाणु हथियारों से जुड़े मामले पर भी बात की। डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि पुतिन ने उनसे कहा कि ईरान के परमाणु हथियारों से जुड़े मामले पर जल्द से जल्द फैसला लेना होगा क्योंकि समय खत्म होता जा रहा है। इस पर ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रम्प के अनुसार, उनकी इस बात से पुतिन भी सहमत हैं। पुतिन ने सुझाव दिया कि इस वार्ता में हिस्सा लेंगे। साथ ही ईरान के साथ भी बातचीत जारी रखेंगे। ये चीजें इस मामले को तेजी से सुलझाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 3 साल से चल रहे युद्ध पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी के तहत यूक्रेन ने रविवार को रूस में गहराई तक एक महत्वपूर्ण ड्रोन हमला किया है। इसमें दर्जनों न्यूक्लियर-केपेबल बॉमर और कई एयरक्राफ्ट नष्ट हो गए।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री बैन, देखें लिस्ट
नाटो की बैठक में शामिल नहीं होगा अमेरिका
बता दें कि हाल ही में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बताया कि ब्रुसेल्स में नाटो हेडक्वार्टर में 50 रक्षा मंत्रियों की बैठक में वह शामिल नहीं होंगे। पोलिटिको ने बताया कि यह तीन साल में पहली बार है जब अमेरिकी रक्षा सचिव बैठक में शामिल नहीं होंगे। नाटो के रक्षा मंत्रियों और बाकी लोगों ने कीव के लिए कोऑर्डिनेशन फंड रेगुलर मीटिंग की हैं। साथ ही रूस के साथ संघर्ष के दौरान यूक्रेन के लिए पश्चिमी सहायता के एक बड़े मददगार के रूप में उभरे हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
2 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
8 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
11 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
11 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
13 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
14 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
14 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines