प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद एक बार फिर US राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का श्रेय लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया है। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। मैंने कल रात उनसे बात की। अब हम उनके साथ व्यापार समझौता कर सकते हैं, लेकिन मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया है।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने युद्ध रोक दिया। मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं। मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं। मैंने कल रात उनसे बात की। हम पीएम मोदी के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं।
पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर से मुलाकात
उन्होंने आगे कहा कि मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रोक दिया। इस व्यक्ति (असीम मुनीर) ने पाकिस्तान की तरफ से और पीएम मोदी ने भारत की तरफ से इसे रोकने में बहुत प्रभावशाली भूमिका निभाई। दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं, उन्हें रोकना होगा। मैंने दो प्रमुख परमाणु राष्ट्रों के बीच युद्ध रोक दिया।
ट्रंप से बातचीत में क्या बोले थे ट्रंप?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ 35 मिनट तक फोन पर बात हुई है। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से सीधे तौर पर कहा कि “किसी भी समय, किसी भी स्तर पर, भारत-अमेरिका व्यापार सौदे या भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका द्वारा मध्यस्थता जैसे मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई”।
यह भी पढ़ें : ‘आप जैसा बनना चाहती हूं…’, पीएम मोदी से मेलोनी ने कह दी मन की बात
ट्रंप से हुई बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा गया कि सैन्य कार्रवाई रोकने पर भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों सेनाओं के मौजूदा चैनलों के माध्यम से और पाकिस्तान के अनुरोध पर सीधे चर्चा हुई थी। भारत ने कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है, और न ही करेगा और न ही कभी स्वीकार करेगा ।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
3 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
10 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
13 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
22 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines