Mojtaba Khamenei News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने मोजतबा को लेकर एक जानकारी दी है। खुलासा हुआ है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (Gay) हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी। साथ ही ईरान की सेना-नौसेना को तबाह करके सैन्य तौर पर ईरान के खिलाफ जंग जीतने की घोषणा की है।
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट में खुलासा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने उन्हें खुफिया जानकारी मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गे हैं। इस बात के जवाब में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या CIA के पास मोजतबा के गे होने के सबूत हैं तो उन्होंने कहा कि हां अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो सबूत भी होंगे। लेकिन सिर्फ CIA ही ऐसा कह रही है या ईरान में भी किसी का ऐसा कहना है, इस बारे में उन्होंने अभी तक जांच पड़ताल नहीं कराई है।
ईरान में समलैंगिकता पूरी तरह से गैर-कानूनी
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान में समलैंगिकता से जुड़े कानून काफी सख्त हैं। ऐसे में ईरान के नए सुप्रीम लीडर का समलैंगिक होना मुस्लिम देश और मुस्लिम कम्युनिटी के लिए ‘खराब शुरुआत’ है। क्योंकि ईरान में समलैंगिकता पूरी तरह से गैर-कानूनी है। इस्लामी मूल्यों, नियमों, परपंराओं और आदर्शों का घोर उल्लंघन है। ईरान में शरिया-आधारित कानूनों के तहत समलैंगिकता के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे में मोजतबा को भी सजा हो सकती है।
ईरान के खिलाफ सैन्य युद्ध जीतने का भी दावा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में भी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से मोजतबा खामेनेई को समलैंगिक बताया गया है। ट्रंप ने कहा कि रिपोर्ट पढ़कर वे चौंक गए थे और हंसी भी आई थी। अमेरिका ने सैन्य युद्ध जीत लिया है। ईरान के 154 समुद्री जहाजों को डुबो दिया है। ईरान की नौसेना, वायुसेना और सेना की ताकत खत्म कर दी है। मिसाइल स्टॉक खत्म कर दिया है। IRGC के कैंप तबाह कर दिए हैं। ऑयल और गैस प्लांट को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे उबने में ईरान को सालों लगेंगे।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
39 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
44 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines