1.93 मिलियन डॉलर में बिका डोनाल्ड ट्रंप का बचपन का घर, पिता ने बनवाया था 1940 में; जानें कैसे बदली इसकी तस्वीर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचपन का न्यूयॉर्क स्थित घर 1.93 मिलियन डॉलर में बिक गया है. 1940 में उनके पिता फ्रेड ट्रंप ने इसे बनवाया था. खराब हालत में पहुंच चुके इस घर को करीब 5 लाख डॉलर खर्च कर आधुनिक रूप दिया गया था.

TRUMP.jpg_07d511

डोनाल्ड ट्रंप के बचपन का घर जो क्वींस के जमैका एस्टेट्स इलाके में स्थित था, यह करीब 1.93 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 17 करोड़ रुपये में बेचा गया है. (फोटो- X)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचपन से जुड़ा न्यूयॉर्क का एक खास घर अब बिक चुका है. क्वींस के जमैका एस्टेट्स इलाके में स्थित यह मकान करीब 1.93 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 17 करोड़ रुपये में बेचा गया है. यह वही घर है, जहां ट्रंप ने अपने जीवन के शुरुआती चार साल बिताए थे. ट्रंप के पिता और रियल एस्टेट कारोबारी फ्रेड ट्रंप ने 1940 में इस ट्यूडर शैली के मकान को बनवाया था.

विज्ञापन

करीब 3,100 वर्ग फुट में फैले इस घर में पांच बेडरूम हैं. लंबे समय तक ट्रंप परिवार के पास रहने के बाद यह संपत्ति कई बार अलग-अलग मालिकों के हाथों में गई. बीते कुछ सालों में घर की हालत काफी खराब हो गई थी. पाइप फटने से पानी का नुकसान हुआ और घर में फफूंद भी लग गई थी. यहां तक कि लंबे समय तक खाली पड़े रहने के दौरान जंगली बिल्लियों ने भी इसे अपना ठिकाना बना लिया था.

विज्ञापन

83 लाख डॉलर में खरीदा, फिर कराई मरम्मत

इस घर को 2025 में रियल एस्टेट डेवलपर टॉमी लिन ने 8.35 लाख डॉलर में खरीदा था. खरीद के समय मकान की हालत ठीक नहीं थी. इसके बाद उन्होंने करीब 5 लाख डॉलर खर्च कर आठ महीने तक इसका बड़े स्तर पर नवीनीकरण कराया. पुराने बाहरी डिजाइन को बरकरार रखते हुए अंदरूनी हिस्से को आधुनिक रूप दिया गया. घर में शेफ किचन, हेरिंगबोन पैटर्न वाली लकड़ी की फर्श और आधुनिक स्पा जैसे बाथरूम बनाए गए.

मरम्मत होने के बाद इस संपत्ति की कीमत में बड़ा उछाल आया. आखिरकार इसे 1.93 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया. खरीदार की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है. यह कीमत उस रकम से करीब 1.1 मिलियन डॉलर अधिक है, जितने में लिन ने इसे खरीदा था. हालांकि, नवीनीकरण पर भी करीब आधा मिलियन डॉलर खर्च हुआ था.

विज्ञापन

2019 में नहीं मिला था कोई खरीददार

ट्रंप के बचपन के इस घर का रियल एस्टेट इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है. 2017 में ट्रंप के पहली बार राष्ट्रपति बनने के कुछ समय बाद यह संपत्ति 2.14 मिलियन डॉलर में बिकी थी. इसके बाद इसे कुछ समय के लिए Airbnb पर किराये के लिए भी उपलब्ध कराया गया था. 2019 में मकान को 2.9 मिलियन डॉलर की कीमत पर बिक्री के लिए रखा गया, लेकिन उस समय इसे खरीदार नहीं मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ