Donald Trump on Nuclear Test: पूरी दुनिया में शांति कायम करने के लिए ट्रंप ने कई दावे किए. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई देशों के संघर्ष को समाप्त कराने का दावा भी किया. इसमें इंडिया-पाकिस्तान की लड़ाई भी शामिल थी. अब वही ट्रंप अपने देश में न्यूक्लियर टेस्ट की बात कर रहे हैं. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान, चीन और रूस के न्यूक्लियर टेस्ट करने का दावा किया है. उन्का कहना है कि जब दूसरे कई देश टेस्ट कर रहे हैं, तो अब अमेरिका भी परमाणु परीक्षण शुरू करने वाला है. हमारे पास कई देशों से ज्यादा परमाणु हथियार हैं.
केवल अमेरिका नहीं कर रहा है परीक्षण- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘जहां एक तरफ रूस, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया समेत कई देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, वहीं अमेरिका ऐसा नहीं कर रहा है. हमारे पास कई देशों के मुकाबले बेहतरीन परमाणु हथियार हैं.’
ये भी पढ़ें: ‘टैरिफ ने परमाणु युद्ध रुकवाया’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का क्रेडिट
ट्रंप ने आगे कहा कि ‘जो देश टेस्ट कर रहे हैं, वे इस बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं. हम इस बारे में खुलकर बात करते हैं, इसलिए अब हम भी परीक्षण करने जा रहे हैं, क्योंकि मैं ऐसा अकेला देश नहीं बनना चाहते जो परीक्षण नहीं कर रहा है.’
पहले ही हो चुकी हैं तैयारियां
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि इस परीक्षण के लिए पहले से ही तैयारियां की जा चुकी हैं. मगर ये नहीं बताया गया है कि ये कब और किस जगह पर किया जाएगा. इसके अलावा, ट्रंप ने ये भी कहा कि ‘हमारे पास इतने न्यूक्लियर वेपन हैं कि दुनिया को 150 बार तक उड़ाया जा सकता है.’
ये भी पढ़ें: ‘अगर हम हार जाते हैं तो…’, चिंता में डोनाल्ड ट्रंप ईश्वर से कर रहे प्रार्थना, टैरिफ पर आएगा ‘सुप्रीम’ फैसला
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
50 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
9 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines