'अब वेनेजुएला को चलाएगा अमेरिका', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- समाज के लिए खतरा था मादुरो

US Strike On Venezuela: डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल व्यवसाय को पूरी तरह बर्बाद बताते हुए कहा कि अब अमेरिकी बड़ी ऑयल कंपनियां अरबों डॉलर लगाकर इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करेंगी और देश को कमाई देंगी.

President Trump

US Strike On Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अभी फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका संभालेगा और देश में शांति स्थापित करने की दिशा में काम करेगा. अमेरिका का नियंत्रण तब तक रहेगा जब तक वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण न हो जाए. साथ ही ट्रंप ने काराकास के हेविली फोर्टिफाइड मिलिट्री किले में निकोलस मादुरो को पकड़ने वाले ऑपरेशन को ‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे शानदार हमला’ करार दिया.

विज्ञापन

दुनिया का कोई देश नहीं कर सकता ये काम


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया का कोई देश ये नहीं कर सकता, हमने कुछ ही घंटों में वेनेजुएला की पूरी मिलिट्री को पंगु बना दिया. इस ऑपरेशन में न एक अमेरिकी सैनिक मरा गया और ना ही किसी उपकरण को नुकसान पहुंचा. इस कार्रवाई में दर्जनों हेलीकॉप्टर, प्लेन और हजारों जवान लगे थे.’ ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका दूसरा और बड़ा हमला करने को तैयार है, लेकिन पहले ऑपरेशन की इतनी सफलता से शायद जरूरत न पड़े. उन्होंने मादुरो पर अमेरिका के खिलाफ हिंसा, आतंक और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि यूएस कोर्ट्स के पास कई पक्के सबूत हैं.

विज्ञापन

‘समाज के लिए खतरा था मादुरो’


ट्रंप ने जोर देकर कहा कि मादुरो ने क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाला, विदेशी दुश्मनों को जगह दी और आक्रामक हथियार जमा किए. जिनमें से कुछ हथियार रातोंरात अमेरिकी फोर्सेस पर इस्तेमाल हुए. मादुरो एक ऐसा तानाशाह था जो समाज के लिए खतरा था. वहीं, डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कबा कि 2026 में अमेरिका वापस आ गया. अमेरिका अपनी स्टेल्थ, लेथलिटी और जस्टिस की ताकत कहीं भी दिखा सकता है.

विज्ञापन

दुनिया को वेनेजुएला का तेल बेचेगा अमेरिका


ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल व्यवसाय को पूरी तरह बर्बाद बताते हुए कहा कि अब अमेरिकी बड़ी ऑयल कंपनियां अरबों डॉलर लगाकर इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करेंगी और देश को कमाई देंगी. ट्रंप ने वेनेजुएला के सभी राजनीतिक-फौजी नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा, ‘मादुरो के साथ जो हुआ, वही आपके साथ होगा अगर आप अपनी जनता के साथ न्याय न करेंगे. अमेरिकी आर्माडा तैयार है, सभी सैन्य विकल्प खुले हैं जब तक हमारी मांगें पूरी न हों.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ