कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज? राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद संभाल सकती हैं वेनेजुएला की कमान

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और ट्रंप द्वारा किया गया दावा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है. जिसके बाद अब वेनेजुएला से एक और खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, निकोलस मादुरो के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालने जा रही हैं. यह जानकारी खोजी पत्रकार लॉरा लूमर के हवाले से सामने आई है.

Vice President Delsey Rodriguez

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और ट्रंप द्वारा किया गया दावा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है. जिसके बाद अब वेनेजुएला से एक और खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, निकोलस मादुरो के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालने जा रही हैं. यह जानकारी खोजी पत्रकार लॉरा लूमर के हवाले से सामने आई है.

विज्ञापन

अमेरिका ने वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक की थी. जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति मादुरो के पकड़े जाने का भी ऐलान किया है. वहीं, उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने अमेरिका से कहा था कि उसे मादुरो की कुशलता की जानकारी देनी चाहिए.

विज्ञापन

कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज?

खोजी पत्रकार लॉरा लूमर ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज आज ही वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगी. बता दें कि अमेरिका के हमले के बाद वेनेजुएला और अमेरिका के बीच का तनाव बेहद बढ़ चुका है. वेनेजुएला के संविधान के आर्टिकल 233 के मुताबिक राष्ट्रपति के न होने पर उपराष्ट्रपति ही कार्यभार संभालता है. रोड्रिग्ज 2018 से ही वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति हैं. इससे पहले वह सरकार में संचार मंत्री और विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं.

विज्ञापन

वेनेजुएला में घोषित हुआ आपातकाल

वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति के पकड़े जाने के बाद यहां राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है. वहीं, जानकारी के अनुसार, वेनेजुएला में ऐसा भी हो सकता है कि आने वाले 30 दिनों में ही चुनाव कराए जाए और नया राष्ट्रपति चुना जाए. वहीं, मादुरो 13 साल से वेनेजुएला के राष्ट्रपति थे. वहीं, अब अगर फिर से चुनाव होते हैं तो रोड्रिग्ज की जीत की उम्मीदें जताई जा रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ