US Presidential Election 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। यूएस का अगला राष्ट्रपति कौन होगा? इसे लेकर दोनों नेताओं के बीच आक्रमक बहस हुई, जिसमें डोनाल्ड ट्रप का पलड़ा भारी नजर आया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर बाइडेन पर जमकर निशाना साधा।
यूएस में राष्ट्रपति पद के लिए 81 साल के डेमोक्रेट नेता बाइडेन और 78 वर्षीय रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने हैं। ट्रंप ने जो बाइडेन की इमिग्रेशन पॉलिसी पर हमला करते हुए कहा कि अब हम असभ्य देश हैं, क्योंकि राष्ट्रपति ने सीमा पार से लोगों को आने की अनुमति दे दी है, जिससे युवतियों की हत्याएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : US Election 2024: क्या एक बार फिर ट्रंप के हाथों में होगी अमेरिका की कमान?
12 वर्षीय लड़की की हत्या का उठाया मामला
उन्होंने यूएस में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों द्वारा कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की हत्या के मामले को उठाते हुए कहा कि ये हत्यारे हमारे देश में आ रहे हैं और महिलाओं का बलात्कार उन्हें जान से मार रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक घटना है। अब हम सचमुच एक असभ्य देश हैं।
ट्रंप ने इमिग्रेशन पॉलिसी की आलोचना की
डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि हत्यारों और बलात्कारियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी रही है। इसे लेकर प्रोफेसर क्रिस्टोफर फेडेरिको ने ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां जो कुछ भी हो रहा है, उसका एक हिस्सा जेनोफोबिया या दुश्मनी या जातीय शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इसका राजनीतिकरण करना अच्छा नहीं है।
यह भी पढ़ें : अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हुई ‘हिंदू’ की एंट्री, निशाने पर चर्चित लेखिका
यूएस के नाले में मिली थी किशोरी की लाश
आपको बता दें कि रॉयटर्स के अनुसार, कुछ दिन पहले यूएस के एक नाले में एक किशोरी की लाश मिली थी। हमलावरों ने एक पुल की नीचे बांधकर किशोरी का गला घोंट दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन अदालत में पेश करने से पहले उन्हें छोड़ दिया गया।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
22 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines