अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हुई 'हिंदू' की एंट्री, निशाने पर चर्चित लेखिका

US Presidential Election 2024

US Presidential Election 2024

US Presidential Election 2024: अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन की दौड़ जारी है और हर नेता अपनी ओर से पूरा जोर लगा रहा है। इस बीच एक अमेरिकी लेखिका ने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार विवेक रामास्वामी और निक्की हेली पर नस्लीय टिप्पणी कर माहौल को और गरमा दिया है। लेखिका कूल्टर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए पोस्ट में ‘हिंदू’ शब्द की एंट्री करा दी है।

विज्ञापन

अमेरिकी लेखिका कूल्टर ने एक्स पोस्ट में लिखा है- ‘निक्की और विवक दोनों किसी हिंदू बिजनेस में लगे हैं।’ इसे नस्लीय टिप्पणी माना गया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हो रही है। यह अलग बात है कि राष्ट्रपति पद के दावेदारों में से एक विवेक रामास्वामी ने कहा है कि वह इस पर ध्यान नहीं देते और वह कुछ भी कह सकती हैं। वहीं, निक्ली हेली ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन

यहां पर बता दें कि पहली बहस के दौरान विवेक रामास्वामी और निक्की हेली ने अमेरिका की विदेश नीति के अलावा यूक्रेन और इजरायल को दी जा रही सहायता पर अपना-अपना पक्ष रखा था। इसे लेकर ही अमेरिकी लेखिका कोल्टर ने एक्स पोस्ट में लिखा है- ‘निक्की और विवेक किसी हिंदू बिजनेस में लगे हैं’।

अमेरिकी लेखिका कूल्टर (61) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ट्वीट में लिखा है- ‘ऐसा लग रहा है जैसे निक्की और विवेक किसी हिंदू पेशे में शामिल हैं। यह हमारी लड़ाई नहीं है।’ इस पर रामास्वामी की वरिष्ठ सलाहकार और संचार निदेशक, ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने कहा कि कूल्टर जो चाहें ट्वीट कर सकती हैं।

यहां पर बता दें कि भारतीय-अमेरिकी मूल के तीन दावेदार विवेक रामास्वामी, निक्की हेली और हर्षवर्धन सिंह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे रहे हैं। बेशक डोनाल्ड ट्रंप वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की तुलना में काफी आगे चल रहा है। ताजा सर्वेक्षण के अनुसार, जहां विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता महज 10 प्रतिशत है तो डोनाल्ड ट्रंप 60 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ सबसे आगे हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ