ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की साजिश रची है और ‘किलिंग’ प्लान भी बना लिया गया है। यह दावा इजरायल ने अपनी खुफिया रिपोर्ट में किया है और अमेरिका को इसके लिए अलर्ट भी कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी दी है कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बनाई है, जिस पर तेजी से काम जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी बुधवार को आशंका जताई है कि ईरान मुझे खत्म करना चाहता है और वे ईरान की किल लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं।
ईरान पर 2024 में भी लगे थे साजिश के आरोप
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब राष्ट्रपति को लेकर ईरान पर ऐसे आरोप लगे हों। साल 2024 में भी अमेरिकी न्याय विभाग ने दावा किया था कि ईरान ने एक कथित षड्यंत्र के तहत राष्ट्रपति ट्रंप की निगरानी और हत्या की योजना बना थी। हालांकि उस वक्त ईरान ने साजिश रचने के आरोपों को खारिज किया था, लेकि अब फिर ऐसे आरोप लगे हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की जान पर खतरा मंडराने से अमेरिका चिंतित है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा इतनी अभेद्य है कि उन तक पहुंचना तो दूर उनकी सुरक्षा में परिंदा तक सेंध नहीं लगा सकता।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बदला लेना चाहता ईरान
इजरायल की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान राष्ट्रपति ट्रंप से बदला लेना चाहता है। वह साल 2020 में कासिम सुलेमानी की मौत, साल 2026 में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत, युद्ध-तबाही और आर्थिक-मानसिक नुकसान पहुंचाने का बदला लेना चाहता है। इसके लिए ईरान ने ट्रंप की हत्या करने का प्लान बाया है। हालांकि अमेरिका ने इस तरह का कोई इनपुट मिलने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इजरायल की खुफिया रिपोर्ट ने अमेरिका में सनसनी फैला दी है। इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाने और उनकी विदेश यात्राएं रद्द करने पर विचार किया जा रहा है।
ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टॉप पर डोनाल्ड ट्रंप
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप खुद कह चुके हैं कि वे ईरान की किल लिस्ट में टॉप पर हैं। ईरान उन्हें खत्म करना चाहता है। मैंने खुद देखा है कि मैं उनकी हर सूची में टॉप पर हूं। हालांकि अब तक खुशकिस्मत रहा हूं, लेकिन हमेशा रहूंगा, इस बारे में कुछ कह नहीं सकता। हालांकि अमेरिकी अधिकारी कहते हैं कि ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए इजरायल दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं कुछ अधिकारी कहते हैं कि इजरायल के इनपुट को अभी वेरिफाई नहीं किया गया है। लेकिर अगर यह वेरिफाई हो गया तो ईरान किस मुश्किल में फंसेगा, इस बारे में वह सोच भी नहीं सकता।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
5 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
12 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
13 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
13 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
22 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines