Donald Trump Assassination Attempt News : बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप पर हुई जानलेवा हमले की कोशिश के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्हें एक गोली लगी थी जो उनके दाएं कान के ऊपरी हिस्से को भेदते हुए निकल दई थी। लेकिन, अब इस मामले की जांच संभाल रही देश की टॉप एजेंसी एफबीआई के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने उनकी इस बात पर कुछ शक जताया है। बता दें कि 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान थॉमस क्रूक्स नामक एक शख्स ने फायरिंग कर दी थी। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने क्रूक्स को मौके पर ही ढेर कर दिया था।
एफबीआई डायरेक्टर ने रिपब्लिकन की अगुवाई वाली हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सामने कहा कि यह साफ नहीं है कि इस रैली में ट्रंप के कान पर गोली लगी थी या फिर कांच का कोई टुकड़ा। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति के प्रति पूरे सम्मान के साथ मेरा मानना है कि इसे लेकर कुछ सवाल हैं। उन्होंने यह बात कमेटी के चेयरमैन जिम जॉर्डन के एक सवाल पर कही। जॉर्डन ने पूछा था कि थॉमस क्रूक्स ने आठ शॉट फायर किए थे, वो सभी गोलियां कहां-कहां गई थीं। बता दें कि इस हमले में रैली में शामिल एक शख्स की जान चली गई थी। घटना के बाद जब सीक्रेट सर्विस के एजेंट ट्रंप को वहां से ले जा रहे थे तो उन्हें भीड़ की ओर मुट्ठी लहराते देखा गया था।
ट्रंप ने ही बनाया था FBI डायरेक्टर
थॉमस क्रूक्स ने रैली स्थल के पास स्थित एक घर की छत से गोली बारी कर दी थी। इस दौरान ट्रंप के कान से खून निकलते हुए देखा गया था। घटना में 2 और लोग भी घायल भी हुए थे। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार एफबीआई डायरेक्टर के इस बयान पर ट्रंप की कैंपेन के प्रवक्ता स्टीवन चियंग ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी इस साजिश को फर्जी समझ रहा है वह या तो मानसिक रूप से अक्षम है या फिर राजनीतिक कारणों से जानबूझ कर गलत बातें फैलाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप ने ही क्रिस्टोफर रे को साल 2017 में एफबीआई का डायरेक्टर नियुक्त किया था।
‘आप एफबीआई नहीं चला सकते हैं’
इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि मैंने कांग्रेशनल सुनवाई देखी जब क्रिस्टोफर रे से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने जो बाइडेन के साथ बातचीत के दौरान कॉग्निटिव डिजेनरेशन को नोटिस किया था। इस पर क्रिस्टोफर ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ ऑब्जर्व नहीं किया। ट्रंप ने आगे लिखा कि डायरेक्टर क्रिस्टोफर को तुरंत एफबीआई से इस्तीफा दे देना चाहिए और हर बार कांग्रेस के साथ मीठी-मीठी बातें करने से बचना चाहिए। जो बाइडेन कॉग्निटिव और शारीरिक रूप से चैलेंज्ड हैं और अगर आप इसे नहीं देख सकते तो आप एफबीआई की कमान संभालने के योग्य नहीं हैं। आपको इस्तीफा देना होगा।
ये भी पढ़ें: ‘कहीं भी, कभी भी, कैसे भी…’, एलन मस्क ने फिर दिया मार्क जकरबर्ग को फाइट का चैलेंज
ये भी पढ़ें: कमला हैरिस की कैंपेन को चंदा दे चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप! अब चुनाव में दोनों हैं आमने-सामने
ये भी पढ़ें: हीटवेव का कहर! 24 घंटे में चली गई 21 लोगों की जान; लगातार छह साल से पड़ रहा सूखा!
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
9 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
15 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
16 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
16 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
18 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines