टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, दुनियाभर के देशों पर अब लगाएंगे 10% एक्स्ट्रा टैक्स, किस अधिकार से लिया फैसला?

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर अतिरिक्ति कर लगाने का ऐलान कर दिया है। आज वे एक ऑर्डर साइन करके इसे लागू करेंगे। यह नया टैक्स पहले से लगाए गए टैरिफ से अलग होगा, यानी अब सभी देशों को बेसिक के साथ एक्स्ट्रा टैरिफ भी भरना पड़ेगा।

donald trump tariffs

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कीमत अब दुनियाभर के देश चुकाएंगे।

विज्ञापन

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध करार दिया तो राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर और टैरिफ लगाने का फैसला कर लिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे आज एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करेंगे, जिसके बाद सभी देशों पर पहले से लगे टैरिफ के ऊपर एक और टैरिफ लग जाएगा, यानी यह अतिरिक्त टैरिफ होगा।

ट्रंप 1974 के एक्ट के तहत टैरिफ लगाएंगे

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे संविधान की धारा 122 के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाएंगे। ट्रेड ऑफ एक्ट 1974 के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति को अधिकार है कि अगर देश को व्यापार घाटा हो रहा है या देश में आर्थिक संकट गहराया तो वह दूसरे देशों से आने वाली चीजों पर टैरिफ लगा सकते हैं। यह टैरिफ 150 दिन तक लागू रहता है। इन 150 दिन में हालात सुधरे तो समीक्षा करने के बाद ही आगे का फैसला राष्ट्रपति ले सकते हैं।

Advertisment

55 साल पहले निक्सन ने टैरिफ लगाया था

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि 55 साल पहले वर्ष 1971 में भी ऐसे ही टैरिफ लगाया गया था। व्यापार असंतुलन के कारण अमेरिका को घाटा होने लगा था। अमेरिका निर्यात नहीं कर पा रहा था, जबकि आयात लगातार आ रहा था, जिससे डॉलर पर दबाव पड़ा तो निक्सन ने देशों पर 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लगा दिया और अमेरिका का घाटा कम हो गया। भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर टैरिफ लगाने के लिए ही 1974 में ट्रेड ऑफ एक्ट बनाकर लागू किया गया था।

अप्रैल 2025 से डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ लगा रहे

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी अपनाते हुए अप्रैल 2025 को दुनियार भर के देशों पर टैरिफ लगाया, जो 90 दिन के लिए था। इसके बाद जुलाई 2025 में उन्होंने फिर से देशों पर टैरिफ लगा दिया। किसी देश पर कम तो किसी देश पर ज्यादा टैरिफ लगाया। टैरिफ कम करने के बदले में उन्होंने देशों के साथ मनचाही डील और व्यापार समझौते किए। राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा लगाए गए उन्हीं टैरिफ को कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ