अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कसम खाई है कि अगर जल्द ही कोई शांति समझौता फाइनल नहीं हुआ, तो ईरान पर ‘बहुत भीषण’ हमला किया जाएगा. ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान मध्य-पूर्व में जारी युद्ध को समाप्त करने की बातचीत में बहुत ज्यादा समय बर्बाद कर रहा है और अब उसे इस देरी के लिए ‘बड़ी कीमत चुकानी होगी.’
‘ईरान सिर्फ बातें करता है, काम नहीं’
बुधवार को दिन की शुरुआत में ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईरान की रणनीति पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने लिखा, ‘ईरान सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करता है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता. उन्होंने एक ऐसे समझौते पर बातचीत करने के लिए बहुत लंबा समय ले लिया है जो खुद उनके लिए बहुत अच्छा साबित होता, लेकिन अब उन्हें इस सुस्ती की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी!’
यह भी पढ़ें : ‘जवाब तो देना होगा…’, ट्रंप ने किया बड़ा दावा- ईरान ने होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर
इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने अपने आक्रामक तेवर और कड़े कर दिए. उन्होंने कहा, ‘हम उन पर हमला करने जा रहे हैं, और यह हमले बहुत भीषण होंगे. हमने कल भी उन पर कड़ा प्रहार किया था, और हम आज फिर उन पर तगड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं.’
ईरान का पलटवार
डोनाल्ड ट्रंप के आक्रामक बयानों और अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने भी अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है. ईरान ने रात भर चले जैसे को तैसा हमलों के तहत तीन देशों – जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों की बरसात कर दी. ईरान ने इन हमलों को पूरी तरह न्यायसंगत बताते हुए कहा कि यह होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों का बदला है. इसके साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि वह वाशिंगटन के साथ अपने कूटनीतिक रिश्तों को जारी रखने पर फिर से विचार करेगा.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान-चीन की जुगलबंदी के जवाब में भारत के साथ आया रूस, पुतिन ने IAF के लिए दिया महा-ऑफर
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद टूटा सीजफायर
दोनों देशों के बीच शुरू हुआ यह ताजा मिसाइल युद्ध इसलिए भी बेहद संवेदनशील है क्योंकि इसने अप्रैल महीने में तेहरान और वाशिंगटन के बीच हुए युद्धविराम को पूरी तरह तोड़ दिया है. तनाव की शुरुआत तब हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. हालांकि, इस क्रैश में राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर के दोनों क्रू मेंबर्स को एक मानवरहित ड्रोन बोट की मदद से समुद्र से सुरक्षित बचा लिया गया.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
14 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
15 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
17 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
18 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
19 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines