अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते कई देशों की यात्रा पर गए थे। जैसे कि कतर, सऊदी अरब, यूएई की चार दिवसीय यात्रा। वे मंगलवार को सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। ट्रंप का वहां पर शाही मेहमान के रूप में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वहां के शेखों की अमीरी देख वह आश्चर्यचकित रह गए। बता दें कि वहां पर लगे शानदार मार्बल की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने इतने सुंदर मार्बल शायद पहले कभी नहीं देखे थे। ऐसे मार्बल व्हाइट हाउस में लगवाने की भी बात की। इसी बीच एयरफोर्स वन की तुलना भी खाड़ी देशों के विमानों से की।
10 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च करके बनवाना चाहते हैं बॉलरूम
बता दें कि कतर के अमीरी दीवान में शेख तमीम बन हमद अल थानी के साथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने इतनी सुंदर इमारत की सजावट को देखकर कहा, मैं सच में देखकर हैरान हो गया कि इतने सुंदर संगमरमर अपने व्हाइट हाउस में भी लगवाना चाहता हूं। बता दें कि ये मार्बल देखने में जितने सुंदर लग रहे हैं उतने ही महंगे भी है। ये आम जनता के लिए खरीदना बहुत मुश्किल है, लेकिन ट्रंप ने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से एक शानदार बॉलरूम बनवाना चाहते हैं।
सच में यह अद्भुत स्वागत था
जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में ट्रंप कतर(दोहा) की यात्रा पर भी गए हुए थे। दोहा में ट्रंप के स्वागत मं ऊंटों की सवारी करती गार्ड, सोने की तलवारें लिए सेना के जवान और फाइटर जेट्स के एस्कार्ट्स भी शामिल थे। ये सब देखकर ट्रंप ने कहा कि मैंने काफी लंबे समय से इतने लंबे नहीं देखें। उन्होंने कहा कि सच में यह एक अद्भुत स्वागत था।
ये भी पढ़ें: 3400 करोड़ के गिफ्ट पर क्या बोले ट्रंप? US प्रेसिडेंट को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा देना चाहता है कतर
व्हाइट हाउस पर लगवाएंगे अरबी मार्बल्स
बता दें कि ट्रंप जब सऊदी अरब गए थे। वहां पर लगे मार्बल ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से एक शानदार बॉलरूम बनवाना चाहते हैं, जैसा कि उनका मार-आ-लागो क्लब में है। उन्होंने कहा कि अब एक सुंदर एवं खूबसूरत सा बॉलरूम होना चाहिए। ट्रंप ने एक सुझाव भी दिया है कि रोज गार्डन को मार्बल की सुंदर टाइलों से ढककर एक स्थायी आयोजन स्थल में बदला जा सकता है।
ओवल ऑफिस में लगे हैं गोल्डन टच
ओवल ऑफिस की बात करें, तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का औपचारिक कार्य स्थान है। यह राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय का हिस्सा है। यह वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पश्चिम विंग में स्थित है। इस ऑफिस में पहले से ही कई सारे बदलाव हो चुके हैं। दीवारों, दरवाजों और मेजों को सुंदर ढंग से सजाए गए हैं। पूर्व राष्ट्रपतियों की सुंदर पेंटिग्स और ट्रंप के निजी जेट जैसे रंगों वाला एयरफोर्स वन का मॉडल वहां की शोभा बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें: बोइंग को मिला इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर, ट्रंप और कतर शेख की मुलाकात के बाद 17 लाख करोड़ की डील
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
7 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
8 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
8 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
9 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
14 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
15 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
15 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
16 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines