Donald Trump Accuses Chine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर भड़क गए और चीन पर ‘फूट डालो राज करो’ की नीति को पसंद करने का आरोप लगाया. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन अमेरिका से सोयाबीन नहीं खरीद रहा, बल्कि साउथ अमेरिकी देश अर्जेंटीना से सोयाबीन खरीद रहा है और ऐसा करके वह अमेरिका और अर्जेंटीना के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली एक साथ पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि चीन को दरार डालकर फायदा उठाना पसंद है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे बाल गायब कर दिए, अब तक की सबसे खराब फोटो’… टाइम मैगजीन पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?
किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा चीन
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन जो करता है, वह स्वाभाविक है, क्योंकि वह चीन है और वह अपने आप को बड़ा दिखाने के लिए कुछ भी कर सकता है. चीन ने अमेरिका से सोयाबीन खरीदना बंद करके आर्थिक रूप से प्रतिकूल कदम उठाया है. चीन जानबूझकर अमेरिका का सोयाबीन न खरीदकर किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. जवाबी कार्रवाई के रूप में चीन से कुकिंग ऑयल और अन्य व्यापार खत्म करने पर विचार कर रहे हैं. बता दें कि रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर चीन के कंट्रोल, जवाब में अमेरिका का 100 प्रतिशत टैरिफ और अमेरिकी जहाजों पर बंदरगाह शुल्क के कारण दोनों देशों में तनाव बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे बाल गायब कर दिए, अब तक की सबसे खराब फोटो’… टाइम मैगजीन पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?
जहाजों पर बंदगाह शुल्क लगाने से बढ़ा तनाव
चीन ने चीनी बंदरगाहों पर आने वाले अमेरिका के जहाजों पर नए विशेष बंदरगाह शुल्क लागू होंगे. 14 अक्टूबर 2025 को यह आदेश लागू हुआ था और इस फैसले ने ही अमेरिका-चीन के बीच मौजूदा व्यापार गतिरोध को और बढ़ा दिया है. चीन की सरकार ने कहा है कि चीन की शिपिंग इंडस्ट्री और उद्यमियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए शुल्क लगाने का फैसला किया गया है. अमेरिकी जहाज को चीन को नया बंदरगाह शुल्क 400 युआन (56 अमेरिकी डॉलर) प्रति शुद्ध टन देना होगा, जो अगले 3 साल तक सालाना बढ़ेगा. पहले अमेरिका ने शुल्क लगाया तो बदले में चीन ने शुल्क लगा दिया.
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
4 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
10 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
14 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
20 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines