'भारत के अड़ियलपन से बढ़ेगा ट्रंप का दबाव…', 50% टैरिफ पर अब US के इस बड़े अधिकारी ने दी चेतावनी

Trump Tariffs: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर थोड़ी टेंशन चल रही है, क्योंकि ट्रंप का 25 फीसदी टैरिफ भी भारत में बीते दिन से लागू हो गया है। अब इस मामले पर यूएस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक का बयान सामने आया है।

TRump Tariffs

Photo Credit- ANI

Trump Tariffs: भारत पर अमेरिका ने पूरा 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इसके बाद से कई बिजनेस पर इसका असर दिखने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ भारत और रूस के बीच तेल व्यापार के चलते लगाया है। इस पर अब यूएस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हैसेट का बयान सामने आया है। उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्ते को जटिल बताते हुए भारत को अपने फैसले पर ‘अड़ियल’ बताया। उन्होंने कहा कि ‘हम शांति के लिए काम कर रहे हैं और भारत रूस के साथ बिजनेस करने के लिए अड़ियल रुख अपना रहा है।’

विज्ञापन

‘भारत अपना रहा अड़ियल रवैया’

भारत पर लगे टैरिफ को लेकर अमेरिका के अधिकारियों और नेताओं के बयान सामने आते रहे हैं। हाल ही में केविन हैसेट ने कहा कि ‘अमेरिका रूस पर शांति समझौता करने के लिए काम कर रहा है, तो भारत हमारे सामान के लिए अपने बाजार खोलने के लिए अड़ियल रवैया अपना रहा है।’ उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्ते को कॉम्प्लिकेटेड बताया।

विज्ञापन

बीते दिन व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग

27 अगस्त को व्हाइट हाउस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में ही केविन हैसेट ने भारत को लेकर ये बयान दिया है। उन्होंने 50 फीसदी टैरिफ पर कहा कि ‘रूस-यूक्रेन की जंग को रोकने की कोशिश और जवाब के लिए ही ये फैसला लिया गया है।’ इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘अगर इसके बाद भी भारत नहीं झुकेगा, तो मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप का दबाव बढ़ सकता है।’

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका के भारत के लिए इस टैरिफ के कदम की चर्चा हो रही है। कई जगह पर उनकी आलोचना की जा रही है। भारत पर इसी महीने में 2 बार में 25-25 फीसदी करके टैरिफ लागू किया जा चुका है। इसके बाद से भारत के व्यापारियों में काफी हलचल देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ