Peter Navarro Statement on Trump Tariffs: 27 अगस्त से भारत पर डोनाल्ड ट्रंप का अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ भी लागू कर दिया गया। इसके बाद भारत के व्यापारियों में टेंशन का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इससे निर्यात में भारी कमी आ सकती है। हालांकि, इसका पूरा असर केवल भारत पर ही नहीं, बल्कि अमेरिका के बिजनेस पर भी पड़ रहा है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबी सलाहकार पीटर नवारो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘इससे केवल भारत को ही नुकसान नहीं है, बल्कि अमेरिका को भी नुकसान है।’
भारत के टैरिफ से अमेरिका को क्या नुकसान?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को लेकर दावा किया कि ‘भारत की नीतियों की वजह से अमेरिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।’उन्होंने कहा कि ‘भारत का रवैया सभी अमेरिकियों को नुकसान पहुंचा रहा है। भारत के हाई टैरिफ की वजह से अमेरिकी मजदूरी लागत बढ़ रही है।’
ये भी पढ़ें: ‘टैरिफ विवाद से ट्रंप झेलेंगे नुकसान’, अमेरिकी संसद ने की राष्ट्रपति की आलोचना, कहा- भारत को टारगेट करना गलत
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी करदाताओं को नुकसान इसलिए भी हो रहा है क्योंकि हमें मोदी के युद्ध का खर्च उठाना पड़ रहा है। पीटर ने ये भी कहा कि शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है। इसके अलावा, अमेरिकी संसद की फॉरेन रिलेशन कमेटी ने भारत पर टैरिफ को लेकर उनके फैसले की कड़ी आलोचना की है।
भारत में लागू हुआ 50 फीसदी टैरिफ
27 अगस्त से भारत में अतिरिक्त टैरिफ लागू किया जा चुका है। इसका असर भारत में बड़े पैमाने पर दिखने वाला है। हालांकि, भारत के पास इस नुकसान से बचने के लिए कुछ रास्ते भी हैं। व्यापारियों के टैरिफ पर बयान सामने आए कि वह अपने बिजनेस को दूसरे देशों में फैला सकते हैं। भारत के अलावा, अब इस तरह के बयानों के बाद इसका असर अमेरिका में दिखने लगा है।
ये भी पढ़ें: ‘भारत के अड़ियलपन से बढ़ेगा ट्रंप का दबाव…’, 50% टैरिफ पर अब US के इस बड़े अधिकारी ने दी चेतावनी
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
24 mins agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
9 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
13 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
13 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
21 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
22 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines