Donald Trump 10 Big Announcement: बीती रात डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस दौरान ट्रंप ने 30 मिनट का शानदार भाषण दिया। ट्रंप के भाषण में अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी की झलक साफ देखी जा सकती थी। शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में 10 बड़े बदलावों का ऐलान कर दिया है।
1. थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म
शपथ ग्रहण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर यानी ट्रांसजेंडर की मान्यता रद्द कर दी है। उनका कहना था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला।
यह भी पढ़ें- Donald Trump के ‘राजतिलक’ पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
2. अवैध प्रवासियों पर कसेगा शिकंजा
कोरोना काल के बाद अमेरिका अवैध प्रवासियों का पसंदीदा अड्डा बन चुका है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री बैन करने का दावा किया है बल्कि अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को देश से निकालने का भी वादा किया है।
3. मेक्सिको बॉर्डर पर लगेगा आपातकाल
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के दक्षिणी बॉर्डर यानी मेक्सिको के आसपास इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप का मानना है कि मेक्सिको के रास्ते ही अवैध प्रवासी अमेरिका में घुसते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रंप इस बॉर्डर पर दीवार बनाने की बात कह चुके हैं।
4. पनामा नहर पर नजर
शपथ ग्रहण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो पनामा नहर भी वापस लेंगे। इसे गिफ्ट के तौर पर पनामा देश को नहीं देना चाहिए था। पनामा नहर को चीन ऑपरेट कर रहा है। हमने इसे पनामा देश को दिया था न कि चीन को। इसलिए अब हम इसे वापस लेंगे।
5. गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलेगा
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दिया जाएगा। गल्फ ऑफ अमेरिका सुनने में ज्यादा अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- US में शुरू हुआ नया युग, ट्रंप के शपथ लेते ही क्या-क्या बदला? इन पॉइंट्स में समझिए
6. दूसरे देशों पर लगेगा टैरिफ और टैक्स
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दूसरे देशों को अमीर बनाने के लिए हम अपने देश के लोगों पर टैक्स लगाते हैं। मगर अब अपने देश को अमीर बनाने के लिए हम दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ लगाएंगे।
7. खत्म होगी ग्रीन डील
डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली न्यू ग्रीन डील को खत्म कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी और हर कोई अपने मन की कार खरीद सकेगा।
8. हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम में बदलाव
शपथ ग्रहण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम चरमराने लगा है। इसलिए अमेरिका में आज से सब बदलने वाला है। यह सबकुछ काफी तेजी से बदलेगा।
9. मंगल पर लहराएगा अमेरिका का झंडा
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वो मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे। अमेरिका का सितारों वाला झंडा मंगल ग्रह पर लहराया जाएगा।
10. विदेशी गिरोह को बनाएंगे निशाना
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी शत्रु अधिनियम 1798 लागू करने का ऐलान किया है। इसे आखिरी बार दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लागू किया गया था। इस अधिनियम के तहत जापान, जर्मनी और इटली के गैर अमेरिकी नागरिकों को बंदी बनाया गया था। ट्रंप का कहना है कि वो आपराधिक गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे।
यह भी पढ़ें- यूएस में साउथ बॉर्डर पर इमरजेंसी, राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
4 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
5 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
7 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
20 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
22 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
23 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines