Donald Trump के 'राजतिलक' पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

 PM Modi Congratulates Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। पीएम ने दोनों देशों के सहयोग और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।

pm modi donald trump

पीएम मोदी और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo)

 PM Modi Congratulates Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें प्रेसिडेंट के तौर पर अपना पद संभाल लिया है। ऐसे में जहां कई जानी-मानी हस्तियां उनके शपथ समारोह में शामिल हुईं, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी । यह पोस्ट ट्रंप के शपथ लेने के कुछ समय बाद शेयर किया गया है।

पीएम ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति Donald Trump को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आपके ऐतिहासिक शपथग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!

20 मिनट के अंदर लाखों व्यूज

पीएम मोदी ने इस पोस्ट को 20 जनवरी की रात 10:38 बजे शेयर किया था। इस पोस्ट पर 20 मिनट के अंदर 5.7 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इसके अलावा, पोस्ट पर बहुत से लोग कमेंट करके ट्रंप को बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को अब तक 2500 से ज्यादा बार रिपोर्ट किया गया है और इसे 15000 लोगों ने लाइक किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ