Big Dog At American Airlines : बेशक कुत्तों का आलीशान घरों में रहना और कारों में घूमना आम हो गया है, लेकिन ये आपके साथ हवाई सफर में नजर आ जाएं तो कैसा लगेगा? प्लेन में बगल वाली सीट पर कुत्ते को बैठा या लेटा देखकर हैरान तो होंगे ना। जीं, हां अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें हवाई जहाज में बगल वाली सीट पर 63 किलोग्राम के भारी-भरकम वजन वाले कुत्ते को यात्रा करता देख यात्री हैरान और परेशान दोनों हो गए। यह अलग बात है कि इस कुत्ते की वजह से किसी को को दिक्कत नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि इस कुत्ते के मालिक ने इस यात्रा के लिए बाकायदा हवाई टिकट लिया था और अपने साथ ही उसे सफर करवाया। अब यह खबर वायरल है और कुछ लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसकी तारीफ। वहीं, हवाई जहाज के अंदर इस भारी भरकम कुत्ते ने कई सीटों पर कब्जा कर रखा था, क्योंकि इस कुत्ते का साइज साधारण की तुलना में अधिक था। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जिस शख्स का यह कुत्ता है, उनका नाम गेब्रियल बोगनर (27) है। उन्होंने अपने पांच साल के कुत्ते के साथ बाकायदा टिकट करवाकर सफर किया।
नूंह हिंसा की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
63 किलो वजनी कुत्ते को देख हैरान हुए लोग
गेब्रियल बोगनर के पास यह कुत्ता ग्रेट डेन नस्ल का है और इसका नाम डार्विन है और इसका कुल वजन 63 किग्रा है। वजन और साइज के चलते लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क की फ्लाइट में डार्विन ने तीन सीटें घेरकर सफर पूरा किया। बताया जा रहा है कि साइज के चलते इस कुत्ते को तीन सीटों की जरूरत पड़ी।
पाकिस्तानी मीडिया के सामने अंजू का सनसनीखेज खुलासा, भारत में यह शख्स बोला- खाल उधेड़ दूंगा
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, हवाई सफर के दौरान डार्विन ने किसी भी अन्य यात्री को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया। कुछ लोगों ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें यह कुत्ता आराम से सो रहा है और अन्य यात्री आराम से सफर कर रहे हैं। इस दौरान कुत्ता कई बार झपकी लेता और इधर-उधर भी देखता नजर आया। वहीं, शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए गेब्रियल ने कुत्ते को साथ में यात्रा करने की अनुमति देने के लिए अमेरिकन एयरलाइंस को धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines