India canada tension update: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया था कि अमेरिकी विदेश मंत्री निज्जर हत्याकांड का मुद्दा भारत के साथ मीटिंग में उठाएंगे। ये सब एक रिपोर्ट में किया गया था। वीरवार को एंटनी ब्लिंकन की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक थी। रिपोर्ट के अनुसार ट्रूडो ने दावा किया था कि अमेरिका भारत सरकार से बातचीत में कनाडा के साथ है। ये बहुत महत्वपूर्ण है, जब वे विश्वसनीय आरोपों में हमारे साथ खड़े हैं। ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ है।
यह भी पढ़ें-अकाली नेता की होशियारपुर में हत्या, 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा उतारा मौत के घाट
लेकिन अब एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि वीरवार को मीटिंग में शीर्ष नेताओं के बीच कनाडा मुद्दे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। पूरी मीटिंग में भारत और अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर फोकस रहा। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 दिन की वाशिंगटन की यात्रा पर हैं। जी20 समिट के बाद ऐसा पहली बार है कि जब ब्लिंकन और जयशंकर की मीटिंग हुई हो।
जयशंकर ने कहा-दोस्त से हुई मेरी चर्चा
जयशंकर ने कहा कि विदेश विभाग में उन्होंने अपने दोस्त एंटनी ब्लिंकन से भेंट की। पीएम नरेंद्र मोदी की जून यात्रा के बाद कोई व्यापक चर्चा हुई है। हमने वैश्विक विकास को लेकर भी मंथन किया है। बहुत जल्द दोनों के बीच 2+2 सिरे चढ़ जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से भी निज्जर हत्याकांड की चर्चा को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। भारत पर आरोपों के बाद जस्टिन ट्रूडो का एक और बयान भी सामने आया था।
ट्रूडो ने मॉन्ट्रियल में प्रेस से बातचीत में कहा कि कनाडा भारत के साथ अपने घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप विश्वसनीय हैं। ट्रूडो की ओर से कहा गया कि ये भी जरूरी है कि भारत और कनाडा के सहयोगी आपस में जुड़े रहें। ट्रूडो ने कहा कि विश्व मंच पर भारत का महत्व बढ़ रहा है। जिसके बाद उसके साथ रचनात्मकता और गंभीरता से जुड़ने की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
42 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 hr agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
2 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
3 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
3 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 4 आरोपियों का हुआ मेडिकल
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines