Plane Crash In Toronto: कनाडा के टोरंटो में भयानक प्लेन क्रैश हुआ जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ये हादसा इतना भयानक था कि तुरंत ही उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं। विमान में 80 लोग सवार थे जिसमें पैसेंजर और क्रू-मेंबर शामिल हैं। विमान दुर्घटना की दिल दहला देने वाली वीडियो को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना भयंकर था, और सभी यात्रियों का जिंदा बचना भी किसी चमत्कार से कम नहीं है।
उल्टा होकर गिरा विमान
विमान में सफर कर रहे यात्री पीट कोकोव ने बताया, बॉम्बार्डियर सीआर 900 नामक यह विमान मिनियापोलिस से टोरंटो के लिए उड़ा था। सोमवार को दोपहर 3 बजे से कुछ पहले यह पलट गया और उल्टा होकर जमीन पर आ गिरा। इसमें बैठे सभी यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए। शॉकिंग तो ये था कि विमान जैसे ही जमीन पर गिरा तो बर्फीले रनवे पर फिसल गया जिसके बाद उसमें आग लग गई।
यह भी पढ़ें:Plane Crash In Toronto: लैंडिंग करते हुए कैसे फिसला विमान? भयानक हादसे में बाल-बाल बचे 80 यात्री
यात्री कोकोव ने बताई आपबीती
कोकोव ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वो बर्फ वाले रनवे पर फिसल गया। उस समय विमान में 80 लोग सवार थे, जो किसी तरह मलबे से बाहर निकले। जिंदा बचे कोकोव ने इस भयानक हादसे से वीडियो भी बनाए और साथ में कैप्शन में लिखा- ‘आज जिंदा रहना बहुत अच्छा लग रहा है।’
महिला पायलट की मदद से बाहर निकले पीट कोकव
पीट कोकोव ने बताया कि वो एक महिला विमान चालक की मदद से उस उल्टे गिरे विमान से बाहर निकले। वो महिला यात्रियों से कह रही थी कि बाहल निकलो वीडियो मत बनाओ और अपना फोन दूर रखो। हालांकि कोकोव ने सदमे में होते हुए भी अपने कैमरे से उल्टे पड़े विमान की वीडियो बना ली। बाहर निकलने के बाद कोकोव को यकीन नहीं हुआ कि वो इसी विमान में थे।
एक महिला विमान में उल्टी लटकी
विमान जैसे ही पलटा तो सारे पैसेंजर दहशत में आ गए। एक व्यक्ति ने इस विमान हादसे की वीडियो बनाई जिसमें उसके कैमरे में एक महिला की वीडियो कैद हो गई जो इस हादसे के बाद विमान में सीट बैल्ट से बंधी थी। वो इस वजह से उल्टी लटक गई और अपने आपको निकाल नहीं पा रही थी। ऐसे में अन्य लोगों ने उसकी मदद की।
यह भी पढ़ें: Plane Crash in Toronto: भयानक विमान हादसे का खौफनाक वीडियो, सेंट पॉल से टोरंटो आ रही थी फ्लाइट
संबंधित खबरें
ब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 hr ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
2 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
2 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
5 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
6 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
6 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
9 hrs agoLIVE: मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह- राहुल गांधी
9 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
9 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines