Plane Crash in Toronto: भयानक विमान हादसे का खौफनाक वीडियो, सेंट पॉल से टोरंटो आ रही थी फ्लाइट

Plane Crash Video Viral: कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर क्रैश हुई डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान में लगी आग और उसे बुझाते फायर कर्मी देखे जा सकते हैं। बर्फीले तूफान के बीच आग बुझाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Plane Crash in Toronto

Plane Crash in Toronto

Delta Plane Crash in Toronto Live Video: कनाडा के टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट पर क्रैश हुई डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट के डराने वाले वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में बर्फीले तूफान के बीच स्किड हुए विमान और उसमें लगी आग को देखा जा सकता है। आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी, क्योंकि 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमान में सवार सभी 80 लोगों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं, लेकिन उसमें दहशत फैली हुई है। डॉक्टरों ने उनकी काउंसिलिंग करके उन्हें शांत करने का प्रयास किया है। कई पैसेंजर अपने घर चले गए हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बर्फीले तूफान को माना जा रहा है।

विज्ञापन

तूफानी हवाओं के कारण स्किड हुआ विमान

बता दें कि डेल्टा एयरलाइंस की एंडेवर 4819 फ्लाइट मिनियापोलिस से टोरंटो आ रही थी, लेकिन पियर्सन एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय CRJ-900 जेट प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग करते समय एयरपोर्ट पर करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण फ्लैप एक्चुएटर फेलियर (FAF) हो गया। फ्लैप काम नहीं कर रहे थे, इसलिए विमान स्किड होते हुए जमीन पर गिरकर पलट गया।

पलटते ही विमान में आग लग गई, जिसे देखकर विमान में सवार 76 पैसेंजरों और 4 क्रू मेंबर्स में चीख पुकार मच गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हादसे के बारे में बताया और आनन फानन में एयरपोर्ट सिक्योरिटी, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। विमान में लगी आग को बुझाया गया और लोगों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया। विमान के पलटने और आग लगने के कारणों की अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन

हादसे की जांच के आदेश जारी

कनाडा सरकार ने परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) को विमान हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अमेरिका का राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी जांच में मदद करेगा। हादसे के बाद टोरंटो एयरपोर्ट ने 200 से ज्यादा फ्लाइटों को रोक दिया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद फ्लाइट सर्विस फिर शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा एयरपोर्ट टीम की ओर से लिखा गया कि टोरंटो पियर्सन को मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान एक घटना के बारे में पता है। आपातकालीन टीमें बचाव कर रही हैं। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ