Delta flight emergency landing Updates: अटलांटा से बर्सिलोना जा रही एक फ्लाइट में उस वक्त इमरजेंसी स्थिति पैदा हो गई, जब एक यात्री बीमार हो गया। उसे अचानक उल्टी-दस्त होने लगी। फ्लाइट के भीतर गंदगी और बदबू फैल गई। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आखिरकार फ्लाइट के कैप्टन को वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्री को अस्पताल भेजा गया।
दो घंटे की थी उड़ान
अमेरिका के अटलांटा से शुक्रवार को एक फ्लाइट ने उड़ान भरी, जो बर्सिलोना जा रही थी। पूरी यात्रा दो घंटे की थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक एक यात्री को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। यात्री सीट से वॉशरूम की तरफ भागा, लेकिन वह कंट्रोल नहीं कर पाया। बदबू से यात्री परेशान हो गए। उन्होंने अपनी नाक बंद कर ली।
पायलट ने एटीसी से साधा संपर्क
इस पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से बात की और बताया कि प्लेन में जैविक बीमारी फैलने का खतरा है। हमारे पास एक यात्री है, जिसे डायरिया हो गया है। इसलिए वे चाहते हैं कि हम अटलांटा वापस आएं।
विमान के उतरने से पहले विमान में मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट ने गंदगी को साफ करने का प्रयास किया। लेकिन मौजूद लोगों के अनुसार, कीटाणुनाशक स्प्रे ठीक से काम नहीं कर पाया।
emergency landing
यात्री बोले- भयानक गंध थी
एक यात्री ने बताया कि यह एक बुरा अनुभव था। फ्लाइट के गलियारे से गंदगी टपक रही थी। भयानक गंध आ रही थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट को अच्छी तरह से साफ किया गया।
फ्लाइटराडार24 डेटा के अनुसार, जो यात्री फ्लाइट में सवार थे, उन्हें एयरबस ए350 विमान से दूसरे जेट में ट्रांसफर किया गया। यात्रियों को आठ घंटे देरी से स्पेन पहुंचाया गया। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी है।
यह भी पढ़ें: नहीं मिली दुल्हनिया तो मंदिर से चुराया शिवलिंग, दो महीने से कर रहा था कठोर तपस्या
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
42 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines