नहीं मिली दुल्हनिया तो मंदिर से चुराया शिवलिंग, दो महीने से कर रहा था कठोर तपस्या

Kaushmbi News, Kaushambi Police, Crime News, Uttar Pradesh

Kaushmbi News

विज्ञापन

Kaushambi Man Steals Shivling From temple: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने शादी के लिए भगवान शंकर की पूरे सावन पर पूजा की। लेकिन उसे दुल्हन नहीं मिली। इससे नाराज होकर युवक ने मंदिर से शिवलिंग को गायब कर दिया। लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो शिविलंग गायब देख हैरान रह गए। घटना की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। शिवलिंग को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में युवक ने चोरी के पीछे की पूरी कहानी बयान की है।

कस्बे में फैला आक्रोश

यह पूरी घटना प्रयागराज से 75 किलोमीटर दूर कौशांबी जिले के कुम्हियांवा कस्बे की है। यहां एक प्रसिद्ध भैरो बाबा मंदिर है। शुक्रवार सुबह कस्बे के लोग मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे। वहां शिवलिंग लापता देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आसपास शिवलिंग की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

Advertisment

इस संबंध में कुम्हियांवा के प्रधान ओम प्रकाश ने थाने में केस दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने गांव के छोटू नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर एक खेत से शिवलिंग बरामद किया गया।

खेत में छिपाया था शिवलिंग

महेवा घाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रजनीकांत ने बताया कि छोटू ने शिवलिंग को खेत में फसल के पत्तों और बांस के ढेर के नीचे छिपाया था। उस पर IPC की धारा 379 के तहत चोरी का आरोप लगाया गया और तुरंत जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

शादी के लिए रखे 8 सोमवार व्रत

छोटू ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसने बताया कि वह पूरे सावन भर मंदिर में भगवान शिव की भक्ति की। वह शादी करना चाहता था। इसके लिए सावन के दो महीने पड़े आठ सोमवारों का व्रत भी रखा। दिन में दो बार मंदिर में पूजा करता था। लेकिन भगवान ने उसकी इच्छा नहीं पूरी की। इसलिए उसने शिवलिंग चोरी किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ