Delta Flight DAL 209 Accident Enquiry Report: न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ होने के बाद करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंची। अचानक इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे पैसेजरों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट में 200 से ज्यादा पैसेंजर्स थे, जिनकी आंखों से आंसू तक निकल गए थे। हादसा होने की आंशका से पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।
उस हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है, जो बीते दिन उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई। AAIB ने जांच रिपोर्ट में हादसे का कारण ऑयल लीकेज के कारण इंजन फेल होना बताया गया। इंजन फेल होने से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं। आइए जानते हैं कि हादसे की जांच रिपोर्ट में और क्या कहा गया?
यह भी पढ़ें:History: 18000 फीट ऊंचाई पर तूफान में फंसा विमान, पलटियां खाते हुए जमीन पर गिरा, मिली 50 पैसेंजरों की लाशें
जांच रिपोर्ट में कुछ बदलावों की सिफारिश की गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AAIB ने जांच रिपोर्ट में बताया है कि एडिनबर्ग हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरते समय प्लेन के दाएं इंजन में उच्च दबाव वाला टरबाइन ब्लेड फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से 5 दूसरे ब्लेड डैमेज हो गए और विंग के अंदर लगी ट्यूब में फ्रैक्चर हो गया और ऑयल लीक होने लगा। ऑयल लीक होने के बाद गर्म हवा के कारण वह चिंगारी बन गया और आग की लपटें निकलने लगीं।
एक पैसेंजर ने इस घटनाक्रम को अपने वीडियो पर रिकॉर्ड किया था। AAIB ने अपनी रिपोर्ट में कुछ सिफारिशें भी की हैं। रिपोर्ट में एक सिफारिश यह की गई कि संघीय विमानन प्रशासन (FAA) यह सुनिश्चित करे कि बोइंग एयरक्राफ्ट कंपनी इस गंभीर घटना के बाद बोइंग 767 विमानों में स्लैट ट्रैक हाउसिंग ड्रेन ट्यूब का डिजाइन बदलेगी और भविष्य में इस तरह के हादसे न हो, यह भी सुनिश्चित करेगी।
यह भी पढ़ें:धरती से टकराएगा विशाल Asteroid! 73000 किमी की रफ्तार से आ रहा, NASA ने जारी किया अलर्ट
नजदीकी एयरपोर्ट पर कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा फरवरी 2023 में हुआ था। डेल्टा फ्लाइट DAL209 स्कॉटलैंड से टेकऑफ हुई थी और जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी, लेकिन आसमान में बोइंग प्लेन से अचानक आग की लपटें निकलने लगी थीं। जोरदार धमाका भी हुआ था। एक पेसैंजर द्वारा बनाई गई फुटेज में प्लेन क्रैश के डर से रो रहे पैसेंजरों की सिसकियां भी सुनाई दी थी।
पायलट ने फ्लाइट को प्रेस्टविक शहर की ओर मोड़ दिया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट स्टाफ ने आग बुझाई थी। पैसेंजरों को रेस्क्यू करके दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक भेजा गया था। विमान में सवार BBC न्यूज़ की पत्रकार लॉरा पेटीग्रेव ने उस समय के अनुभव जांच टीम को बताए थे।
यह भी पढ़ें:ट्रेन से प्लेन तक सब कुछ ठप, पैसेंजर न आ पाएंगे न जा पाएंगे; जानें दुनियाभर में कहां-कैसे मचा है हड़कंप?
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
6 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
10 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
10 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
18 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
19 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
21 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines