हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुनावों से पहले अमेर‍िका में ताबड़तोड़ सजा-ए-मौत, इस हफ्ते इतने कैद‍ियों को दी जाएगी फांसी

Death penalty in U.S: 26 सितंबर को नाइट्रोजन गैस का यूज कर एलन मिलर को सजा ए मौत दी जाएगी। 2022 में उसे ये सजा सुनाई गई थी, उसने 1999 में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन

Death penalty in U.S: अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव है। इससे पहले दुनिया के सबसे ताकतवर इस देश के अलग-अलग राज्यों में 5 लोगों को फांसी दी जाएगी। हत्या समेत अन्य संगीन आरोपों में दोषी करार दिए गए ये सभी लोग फिलहाल जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। इनके खिलाफ आरोपों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और इन्हें सजा-ए-मौत सुनाई गई है। यहां बता दें फांसी की सजा पाए इन लोगों को अमेरिकी नियमों के अनुसार जहरीली गैस या इंजेक्शन देने का प्रावधान है।

इन 5 राज्यों में दी जाएगी ये फांसी की सजा

अमेरिकी सरकार के अनुसार ये महज एक संयोग है कि देश में शीर्ष पद के चुनाव से पहले पांच कैदियों को मौत की सजा दी जा रही है। यहां बता दें कि ग्लोबल मंच पर अक्सर अमेरिका मौत की सजा को कम करने का समर्थन करता आया है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के अलबामा, मिसौरी, ओक्लाहोमा, साउथ कैरोलिना और टेक्सास में मौत की सजा दी जानी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड ने लड़की को मारा बालकनी में दफनाया, 16 साल बाद एक छेद ने खोल द‍िए राज

21 वर्षों में पहली बार ऐसा हो रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में जुलाई 2003 से 2024 तक 21 वर्षों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक के बाद एक पांच लोगों को फांसी की सजा दी जा रही है। डेथ पेनाल्टी इन्फॉर्मेशन सेंटर नामक एक एनजीओ के कार्यकारी निदेशक रॉबिन माहेर ने बताया कि बीते शुक्रवार को साउथ कैरोलिना में पहली सजा ए मौत दी जा चुकी है। इस केस में 1997 में एक स्टोर क्लर्क की हत्या की गई थी। यह हत्या फ्रेडी ओवेन्स नामक युवक ने की थी। कोर्ट ने फ्रेडी को फांसी की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

ओक्लाहोमा में इमैनुएल लिटिलजॉन को सजा एक मौत

इसके अलावा अलबामा में 26 सितंबर को नाइट्रोजन गैस का यूज कर दूसरी सजा ए मौत दी जाएगी। इस केस में आरोपी एलन मिलर को 2022 में ये सजा सुनाई गई थी। उस पर 1999 में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। फिर 1 अक्टूबर को टेक्सास में ट्रैविस मुलिस को सजा एक मौत दी जानी है। वह मानसिक रूप से बीमार है और जनवरी 2008 में उसने अपने 3 महीने के बेटे की हत्या की थी। इसी दिन मिसौरी में मार्सेलस विलियम्स को सजा एक मौत दी जानी है। उस पर 1998 में एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या करने का आरोप था। फिर ओक्लाहोमा में इमैनुएल लिटिलजॉन को सजा एक मौत दी जाएगी। उसने 1992 में डकैती के दौरान स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या की थी।

ये भी पढ़ें: अलर्ट! धरती पर भीषण तबाही मचेगी! हिरोशिमा जैसा धमाका होने की आशंका, टकरा सकते हैं 5 खतरनाक Asteroid

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola