Dead Declared Patient Found Alive: अगर किसी अपने की मौत हो जाती है तो पूरा परिवार दुख के गम में डूब जाता है, लेकिन मौत के बाद कोई फिर से जिंदा हो जाए, यह आपने सिर्फ फिल्मों या कहानियों में देखा पढ़ा होगा, लेकिन इंग्लैंड के दक्षिणी काउंटी डरहम में यह असल में देखने को मिला। यह अजीबोगरीब वाकया तब हुआ, जब एंबुलेंस में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन जब एंबुलेंस लाश लेकर अस्पताल पहुंची तो व्यक्ति फिर से जिंदा हो गया। चमत्कार देखकर लोगों और डॉक्टरों की आंखें खुली रह गईं।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट में जीते 26 केस, शक होने पर खंगाला रिकॉर्ड तो निकला फर्जी है वकील
डॉक्टरों ने चैकअप किया तो बिल्कुल ठीक मिला
मामले की जांच शुरू हो गई है। पैरामेडिकल कोर्स करने वालों का पैरामेडिक्स कहा जाता है। पैरामेडिक्स यानी एंबुलेंस कर्मियों की ओर से एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उनके द्वारा कथित तौर पर मृतक को काउंटी डरहम के डार्लिंगटन मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटों के बाद मृतक फिर से जिंदा हो गया, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डॉक्टरों ने उसका चैकअप किया, लेकिन वह बिल्कुल ठीक था।
यह भी पढ़ें: बिना सुहागरात के ही खत्म हो जाता है पति-पत्नी का रिश्ता; एक रात में टूटी 277 शादियों की चौंकाने वाली सच्चाई
अस्पताल ने परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया
इस मामले के बारे में बात करते हुए नॉर्दर्न इको ने बताया कि पहले इस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में वह अस्पताल में जाग उठा। मरीज की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट एम्बुलेंस सर्विस (NEAS) ने मरीज के परिवार से माफी मांगी है और कहा है कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। पैरामेडिसिन के निदेशक एंड्रयू हॉज ने कहा कि इस घटना के बारे में पता चलते ही हमने मरीज के परिवार से संपर्क साधा। उनके परिवार को जो परेशानी हुई है, उसके लिए हमने खेद व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
2 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
4 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
9 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
19 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines